खबर

भोपाल में शराब पीने से रोका तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, भाई के सामने लगाई छलांग; दर्दनाक मौत | Bhopal man climbed water tank after being stopped from drinking alcohol then jumped off in front brother 



भोपाल के गुनगा गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. परिवार के लोगों द्वारा शराब पीने से रोके जाने पर 20 वर्षीय युवक शंकर अहिरवार इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी. गुस्से में वह गांव के पास बनी ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों को जब युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिली तो उसे समझाने की कोशिश शुरू हुई. उसका भाई भी टंकी पर चढ़कर उसे नीचे उतारने का प्रयास करता रहा. काफी देर तक उसे समझाया गया, लेकिन शंकर किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ. देखते ही देखते उसने टंकी से छलांग लगा दी.

मौके पर हुई मौत

ऊंचाई से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

मृतक की पहचान शंकर अहिरवार पुत्र पदम अहिरवार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें | रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे: 707 KM का सफर 16 घंटे से घटकर 9 घंटे, 5 राज्यों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी

यह भी पढ़ें | कटनी, सिवनी और धाराशिव… दिवाली पर दिल्ली, MP से महाराष्ट्र तक आग का कहर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button