
Ashadha Month 2026: वट पूर्णिमा के बाद 30 जून 2026 से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो जाएगी. इसका समापन 29 जुलाई 2026 को होगा. इसके बाद सावन लग जाएगा. आषाढ़ आते ही बादल, वर्षा और हरियाली का आरंभ हो जाता है. सूखी धरती फिर से जीवन से भरने लगती है. इसलिए यह माह नवसृजन और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है.
हिंदू धर्म में आषाढ़ मास को बेहद पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने का सबसे बड़ा धार्मिक महत्व जुड़ा है भगवान विष्णु के शयन से. इसी महीने में देवशयनी एकादशी से श्रीहरि अगले चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. आषाढ़ माह का पुराणों में क्या महत्व है, इसके नियम और व्रत त्योहार भी जान लें.
साधना और संयम का समय है आषाढ़ माह
जपो दानं तपः कर्म आषाढे विशेषतः. भक्त्या कृतं महापुण्यं सर्वदुःखविनाशनम्॥
आषाढ़ में श्रद्धा से किया गया जप, दान और तप मनुष्य के दुःखों को दूर करने वाला और महान पुण्य देने वाला माना गया है.
पुराणों में महत्व
आषाढमासि यत्पुण्यं स्नानदानजपादिकम्. तत्सर्वमक्षयं प्रोक्तं विष्णुप्रीतिकरं परम्॥
आषाढ़ महीने में स्नान, दान, जप और धर्मकर्म से प्राप्त पुण्य अक्षय माना गया है और यह भगवान विष्णु को प्रिय होता है.
आषाढ़ माह के नियम
आषाढ़ को केवल धार्मिक महीना नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि, संतुलन और जीवन के पुनर्निर्माण का काल माना जाता है.वर्षा ऋतु में जीव-जंतु, वनस्पतियां और सूक्ष्म जीवन अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए परंपरा में कम यात्रा, संयमित भोजन और स्थिर जीवन को महत्व दिया गया. आषाढ़ मनुष्य को भी बाहर की भागदौड़ से हटकर भीतर की साधना की ओर प्रेरित करता है.
आषाढ़ माह 2026 व्रत त्योहार
- 30 जून 2026 – आषाढ़ माह शुरू
- 3 जुलाई 2026 – कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
- 6 जुलाई 2026 – कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 10 जुलाई 2026 – योगिनी एकादशी
- 12 जुलाई 2026 – रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि
- 14 जुलाई 2026 – आषाढ़ अमावस्या
- 15 जुलाई 2026 – आषाढ़ नवरात्रि प्रारम्भ,
- 16 जुलाई 2026 – जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
- 17 जुलाई 2026 – अनिरुद्ध चतुर्थी
- 22 जुलाई 2026 – भड़ली नवमी
- 25 जुलाई 2026 – देवशयनी एकादशी
- 26 जुलाई 2026 – रवि प्रदोष व्रत
- 28 जुलाई 2026 – कोकिला व्रत
- 29 जुलाई 2026 – गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा
Chaturtmas 2026: अधिकमास खत्म, अब कब शुरू होगा चातुर्मास, 4 महीने नहीं होंगे शुभ काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.