

Aries Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Mesh Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Aries Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: दिनचर्या में बदलाव के लिए अपने पसंद के कार्यों में समय बिताएं.सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता है.किसी खास फैसले को लेकर हो रही उलझन को अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उठाया जा सकता है. अपनी क्षमता से अधिक किसी बात का वादा न करें. पूरा न होने की स्थिति में परेशानी हो सकती है.जीवनसाथी की फिजूल खर्ची से परेशान हो सकते हैं. उनके खर्चों पर नियंत्रण कर बचत पर ध्यान दें.व्यर्थ की बातों में परेशान ना हो.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में नई संभावनाएं नजर आ सकती हैं. कार्य को लेकर निष्ठा और जुनून जीवन में आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा. संपत्ति से संबंधित किसी बड़े सौदे करने को करने से पूर्व अच्छे से जांच पड़ताल करें. दस्तावेज की जांच जरुर करें.कार्यस्थल की राजनीति को कार्यों के बीच ना आने दें. इससे दूर रहें. ज़्यादातर काम मन मुताबिक हो सकते है. मानसिक तनाव से दूर रहें. इससे काम करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
कार्य की अधिकता और तनाव से राहत पाने के लिए प्राणायाम कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
अनावश्यक और आवश्यक खर्चों की सूची बनाएं.बजट में कुछ बदलाव किए जा सकते है.
रिश्ते/Relationship
पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें.प्रेम संबंधों से फिलहाल दूरी बेहतर रहेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें





