
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुए जहरीली शराबकांड के बाद एसपी अनुराग सुजानिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है. एसपी ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है.
इनकी जगह पर पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों और हाल ही में बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे नए स्टाफ को थाना व चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही गाज गिर चुकी है.
ग्वालियर देहात में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी और एसडीओपी को पहले ही हटाया
तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को पहले ही हटाया जा चुका था, जिसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपी गई थी. अब इसी कड़ी में थाने और चौकी के निचले अमले पर भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है. बंडा के जहरीली शराब कांड में अभी तक 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 50 से अधिक शराब पीड़ितों की आंखों की रोशनी पर असर पड़ा है.
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों और उनके स्थान पर भेजे गए नए स्टाफ बंडा थाना और गूगरा-बरा चौकी से सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल धुर्वे, आदिल खान का नाम शामिल है. वहीं प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह राजपूत, जिनेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार (चौकी बरा बंडा), राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी (चौकी गुगुरा बंडा), विक्रम सिंह, कार्यवाहक एचसी अरविंद पांडे (चौकी गुगुरा बंडा), देवेन्द्र वैद्य (चौकी बरा बंडा), विनोद पटेल, शरद तिवारी भी लाइन हाजिर किए गए.
इनके अलावा आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल, सोबरन यादव, विनय कुमार तिवारी, संतबंत सिंह राजपूत, रूचि राजपूत, शारदा धुर्वे, आदित्य कुमार नायक, दशरथ अहिरवार, नीलिका खरे, नरेन्द्र अहिरवार, नीलेश सिंग, दिनेश कुर्मी, पंकज सिंह सिकरवार, छोटेलाल, मनीष कुमार अहिरवार, रामकुमार पटेल, श्रुत कुमार तिवारी को भी लाइन हाजिर किया गया.
इन पुलिसकर्मियों को दी गई तैनाती
कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद नए स्टाफ को नियुक्त किया गया है. इसमें सब इंस्पेक्टर रामू प्रजापति, शिवम कुमार दुबे का नाम शामिल है. वहीं राजेन्द्र पांडे (चौकी प्रभारी गुगुरा बंडा) को सहायक उप निरीक्षक (ASI) बनाया गया है. इनके आलावा पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी (चौकी सेसाई बहोरोल से), पवन कुमार (थाना मालथौन से), शेख आसिफ एसडीओपी कार्या खुरई को प्रधान आरक्षक बनाया गया.
इसके अलावा दुर्भिल गौतम (थाना नरयावली से), मणीशंकर (थाना राहतगढ़ से), सुशील राय (चौकी जरूआखेड़ा से), जितेन्द्र कुमार दुबे (थाना नरयावली से), प्रकाश यादव (चौकी बरा बंडा), दिनेश गौतम, प्रदीप कास्डे (चौकी बरा बंडा), सोहित सिंह गोंड (चौकी गुगुरा बंडा), नरेश कुमार जाटव, सुनील रोहित, अमित कुमार पटेल (चौकी गुगुरा बंडा), बालकिशन सौर को भी प्रधान आरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं हेमराज पटेल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजब यादव, रक्षा बिंदुआ, यशवंत सिंह राजपूत, अनिल गौतम, अमन स्वामी (थाना मालथौन से), प्राची डांगी को आरक्षक (Constable) के रूप में नियुक्ति दी गई है. नवनियुक्त आरक्षक में सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, राजकुमारी प्रजापति, अर्चना अहिरवार का नाम शामिल है.
जिले के अन्य थानों-चौकियों में हुए स्थानांतरण
प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह (थाना नरयावली), अजीम खान (थाना मालथौन), कृष्णकांत (चौकी जरूआखेड़ा), आनन्द कुमार (चौकी सेसाई बहरोल), अखिलेश शुक्ला को थाना नरयावली में ट्रांसफर किया गया. आरक्षक (Constable) सुस्मिता खटीक (थाना केसली), खुशबू यादव को थाना भानगढ़ में ट्रांसफर मिला है.
नवनियुक्त आरक्षक दीपांशु (थाना केसली), चित्रांश कुमार भास्कर (थाना सुरखी), प्रवेश अहिरवार (थाना सुरखी), अनिल धाकड़ (थाना सानौधा), गौतम जाटव (थाना सानौधा), दिनेश डामर (थाना केसली), संजय श्रीवास्तव (थाना केसली), नरेन्द्र रावत (थाना बहेरिया), साजिद खान (थाना मालथौन), शशि दीक्षित (थाना रहली), आरती सिंह राजपूत को थाना सानौधा में ट्रांसफर किया गया.
‘हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती हैं’, गरबा पर बोलीं पूर्व मंत्री