

Aquarius Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV
Aquarius Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: कई बार हम जिन चीजों से नफरत करते हैं.धीरे-धीरे उन्हीं चीजों को जीवन में अपनाते जाते हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति वर्तमान समय में सामने आ सकती है.इस स्थिति से बाहर निकालने की प्रयास सफल न होने के कारण परेशान हो सकते हैं. अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें.आर्थिक मामलों में परेशानी बढ़ सकती है. इस समय कार्यों को कुछ समय के लिए डालना बेहतर रहेगा. जो कुछ आसपास गलत हो रहा है. उसमें सुधार लाने के प्रयास विफल होते नजर आएंगे.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में कुछ गलत परिस्थितियों के चलते आपके खिलाफ काफी अफवाहें सामने आ सकती है. संभव है, कि पैसों के लेनदेन या गबन भी उसमें शामिल हो.इस स्थिति में सामने वाले कर्मचारी की कूटनीतिक चालों से बचने का प्रयास करें. सामने वाले की मंशा को समझ कर स्वयं का बचाव करें.अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सिर्फ मौखिक सबूत के साथ लिखित प्रमाण भी प्राप्त करने का प्रयास करें. हालांकि यह स्थिति आपके लिए खतरा भी पैदा कर सकती है. अपने आसपास की परिस्थितियों और लोगों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें समय-समय पर कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की भूमिका बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
किसी भी तरह के दर्द या तकलीफ को नजरअंदाज ना करें. समय पर सही उपचार लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर बाजार में लगाया पैसा फंस सकता है. बिना जानकारी के धन निवेश से बचें.
रिश्ते/Relationship
बड़े बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. उनकी जरूरती को पूरा करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें





