खबर

2 साल भारत में रहीं, 7 शहर घूमीं, कोरियाई महिला ने बताया अपना फेवरेट ठिकाना, बोलीं- ‘कभी नहीं भूलूंगी’ | Korean Woman Living In India For 2 Years Reveals Her Favourite Place



भारत में अपने बच्चों के साथ रह रही एक कोरियाई महिला ने बताया है कि देश भर में अपनी यात्राओं के दौरान अंडमान सबसे खूबसूरत जगहों में से एक था. ‘भारत में 2 साल: एक कोरियाई मां का ईमानदार रिव्यू’ नाम के इंस्टाग्राम वीडियो में, जंग ए उम ने बताया कि उन्होंने दो साल में भारत में उन्होंने दिल्ली से लेकर केरल तक की यात्रा की, लेकिन उन्हें अंडमान सबसे अधिक पसंदा आया. उम ने बताया कि अंडमान साफ समुद्र, शानदार प्राकृतिक नजारे और लोगों का दोस्ताना व्यवहार उनके दिल को छू गया. उन्होंने कहा कि अंडमान की खूबसूरती इतनी खास है कि वह इस अनुभव को कभी नहीं भूल पाएंगी.

‘भारत में 2 साल: एक कोरियाई माँ का ईमानदार रिव्यू’ नाम के इंस्टाग्राम वीडियो में, जंग ने बताया कि उन्होंने अभी तक चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, केरल, कोयंबटूर और अंडमान की यात्रा की हैं. जंग ने कहा कि भारत एक ‘बहुत बड़ा’ देश है, इसलिए हर शहर बिल्कुल अलग लगता है. उन्होंने कहा, “मैंने कुल सात शहरों का दौरा किया. हर शहर की अपनी एक अलग खासियत है. वहां का माहौल, भाषा और खाना-पीना सब अलग-अलग है. लेकिन एक बात जो सबमें कॉमन है, वह यह है कि वे सभी खूबसूरत और बहुत आकर्षक हैं.”

उन्होंने कहा कि भारत की अपनी यात्रा के दौरान अंडमान उनके लिए ‘सबसे पसंदीदा खोजों’ में से एक रहा, खासकर वहां के लोग. जुंग ने आगे कहा कि ऑफ-सीज़न में आने के बावजूद, उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया. जुंग ने कहा,”वहां के लोग सच में बहुत मिलनसार हैं, खासकर अंडमान में. भले ही मैं ऑफ-सीज़न में आई थी, लेकिन वहां का पानी बहुत साफ़ है. स्कूबा डाइविंग के दौरान, वहां उतनी ही मछलियां थीं जितनी मालदीव में होती हैं.”

जंग ए उम को अंडमान भा गया. उन्होंने कहा,”अंडमान मेरी पसंदीदा खोजों में से एक था. वहां की प्राकृतिक सुंदरता सचमुच अविस्मरणीय थी. अभी भी ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें मैंने नहीं देखा है. जब तक हम यहां हैं, मैं नई-नई जगहों को खोजती रहना और उनके बारे में बताती रहना चाहती हूं.”

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूज़र्स ने भारत को सकारात्मक रूप से दिखाने के लिए उनकी तारीफ़ की और उनसे देश के अन्य हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर घूमने का आग्रह किया. एक यूज़र ने कहा, “आपको पूर्वोत्तर भारत ज़रूर जाना चाहिए. आपको यह बहुत पसंद आएगा.” वहीं एक अन्य ने कहा, “भारत को इतना प्यार करने और इतनी खूबसूरत जगहें दिखाने के लिए आपका धन्यवाद.”

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा,”मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि भारत में कहीं भी 100 किमी दूर चले जाएं और सब कुछ बदल जाता है. भाषा, खान-पान, संस्कृति – सब कुछ बदल जाता है. और इसीलिए यह देश अद्भुत है.”

यह भी पढ़ें: गाजीपुर में अंतिम संस्कार के दौरान अर्थी के पास पहुंचा बंदर, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: ‘500 रुपये में 1 घंटे का गरबा नाइट पार्टनर’, कानपुर में वायरल हुआ अनोखा पोस्टर






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button