खबर

AIIMS NORCET 11 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 अगस्त है लास्ट डेट, SC/ST उम्मीदवारों को वापस मिलेगी फीस | aiims-norcet-11-notification-2026-nursing-officer-recruitment-eligibility-fee-last-date



AIIMS NORCET 11 Notification 2026 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS)  ने NORCET 11 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कैंडिडेट अब AIIMS नई दिल्ली और इसमें शामिल अन्य AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस AIIMS के ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल पर शुरू हो गई है, जो 13 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे होगी. ये भर्ती पे मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत होगी. इसके अलावा इस भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी हम आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं. 

क्या है योग्यता

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग, B.Sc. नर्सिंग, या पोस्ट-बेसिक B.Sc. नर्सिंग की डिग्री.
  • स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन.
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, यदि वे नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड हैं और उनके पास कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो साल का कार्य अनुभव है.

उम्र

वहीं, उम्र की बात करें तो 13 अगस्त 2026 तक कैंडिडेट्स की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरीज को छूट दी जाएगी

AIIMS NORCET 11 का एग्जाम कब होगा

  • यह भर्ती सीबीटी मोड ( कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में होगी. NORCET की प्रारंभिक परीक्षा (prelims exam) 12 सितंबर 2026 को होगी. वहीं, मुख्य परीक्षा (mains exam) 30 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
  • जो उम्मीदवार दोनों एग्जाम में सफल होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

AIIMS NORCET 11 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाइए.
  • जो भी डिटेल्स मांगी गई हैं NORCET 11 के लिए डालकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म को भरिए.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड कर दीजिए.
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस भरिए.
  • अब अंत में आप एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट भी निकाल लीजिए.

 एप्लिकेशन फीस क्या होगी

 जनरल, OBC और UR कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 3,000 है. SC, ST और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,400 देना होगा. वहीं, दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए नि:शुल्क है.

SC/ST की फीस कर दी जाएगी वापस

AIIMS ने यह भी घोषणा की है कि SC/ST उम्मीदवारों द्वारा भुगतान किया गया आवेदन शुल्क, वेरिफिकेशन के बाद नतीजे घोषित होने पर वापस कर दिया जाएगा.

बता दें कि वैकेंसीज (vacancies) की संख्या की घोषणा AIIMS द्वारा अलग से की जाएगी.

यह भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप D परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें अब किस दिन आएगा एडमिट कार्ड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button