खबर

AIIMS के डॉक्‍टर ने बताया कौन सी हैं वो 6 आदतें ज‍िनसे युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक



दिल की बीमारियों का खतरा पहले एक उम्र के बाद हुआ करती थीं, लेकिन अब युवाओं में दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं. दुनिया भर में युवाओं में हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं. वे दिन बीत गए जब हार्ट अटैक ज्यादातर बुजुर्गों को होता था, आज 20 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

एक्सपर्ट के मुताबिक इसकी वजह लाइफस्टाइल हैबिट्स और छिपी हुई जेनेटिक स्थितियां हो सकती हैं. AIIMS, नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय ने बताया कि आखिर कम उम्र में लोग दिल की बीमारी के चपेट में कैसे आ रहे हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने की वजह

डॉ. अंबुज रॉय का कहना है कि पिछले एक-दो दशकों में हमारी लाइफस्टाइल हैबिट्स तेजी से बदली हैं. पहले खाने की कमी हुआ करती थी, अब लोग जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं. पहले हम टहला करते थे, अब बस बैठ कर अपना मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं. इसके अलावा कुछ और कारण हैं, जैसे- 

  1. लगातार रहने वाला स्ट्रेस
  2. वायु प्रदूषण भी एक बहुत बड़ा कारण है.
  3. मॉडर्न समय में डाइट में काफी बदलाव आया है. लोग घर के खाने की जगह तेजी से बाहर के खाने पर स्विच कर रहे हैं. एक टैप पर आप फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगा लेते हैं.
  4. तंबाकू का सेवन.
  5. स्वास्थ्य स्थितियों को नजरअंदाज करना. बहुत से लोग हाई बीपी, डायबिटीज, बढ़ हुए कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का इलाज नहीं करवाते, जो आगे जाकर दिल को जोखिम में डालती हैं.
  6. जेनेटिक स्थितियां.

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

  • समय पर जांच करवाएं.
  • बेहतर लाइफस्टाइल अपनाएं. हर दिन वॉक करें. कम से कम 30 मिनट वर्कआउट करें. लगातार बैठे रहने की आदत को छोड़ें और काम के बीच में उठ कर टहलें.
  • खाना का पोर्शन तय करें, जरूरत से ज्यादा खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है.
  • स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से बचें. 

एक्‍सपर्ट के बारे में : डॉ. अंबुज रॉय AIIMS, नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं. 

Also Read: 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button