खबर

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें शुभ रंग और भाग्य अंक | today rashifal 27 october 2026 horoscope shubh rang bhagya ank daan acharya madan mohan



आज का दिन किस राशि के लिए धन लाभ लेकर आ सकता है और किसे अपने कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी को कारोबार में तरक्की की उम्मीद है, तो किसी के लिए नौकरी में प्रमोशन और रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत बताए गए हैं. वहीं, कुछ राशि वालों को नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी गई है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, कौन-सा रंग शुभ माना गया है, क्या है भाग्य अंक और किस चीज का दान करना बताया गया है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है. किसी के सहयोग से कारोबार में अच्छी प्रगति हो सकती है. मित्रों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं. मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. साझेदारी में कारोबारर करने का विचार भी बन सकता है. जमीन या वाहन से जुड़े लेनदेन में लाभ की संभावना है. हालांकि, अधिकारियों के साथ व्यवहार में साावधानी रखें.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए मंगलवार कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है. कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का विचार पूरा हो सकता है और नए कामों में प्रगति के संकेत हैं. परिवार और गृहस्थ जीवन से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. हालांकि, किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखाा मिलने की आशंका को देखते हुए जरूरी मामलों में सतर्क रहें. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े सुख मिलने की संभावना भी जताई गई है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना है. अचानक धन लाभ के संकेत भी हैं और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. हालांकि, इस दिन स्थान परिवर्तन से बचने और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की सलाह दी गई है. सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें. बदलते मौसम में भी अपनी सेहत का ध्याान रखना जरूरी होगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: हरा
दान: लाल सिंदूर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का नया रास्ता मिल सकता है और धन प्राप्ति के संकेत हैं. किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है. हालांकि, कानूनी विवाद किसी नए मोड़ पर पहुंच सकता है. ऐसे में किसी भी मामले पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने या दूसरों के बारे में अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
दान: कौवे को रोटी खिलाएं

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने और कारोबार से जुड़े पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं. साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है और व्यापार के लिए कोई नई योजना बन सकती है. वाहनन खरीदने का विचार भी आगे बढ़ सकता है. परिवार में दांपत्य जीवन सुखद रहने और बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलने की संभावना है. सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: मैरून
दान: हरा धनिया

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को मेहनत के दम पर सफलता मिलने की संभावना है. प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिल सकता है और लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे हो सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है. हालांकि, रोजममर्रा के कामों में आलस्य न करें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. छोटी-मोटी परेशानियों से घबराने के बजाय धैर्य के साथ काम पूरा करने की कोशिश करें.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: मैरून
दान: हरी मसूर

ये भी पढ़ें- कार्तिक माह में क्या करें और क्या नहीं? जानें दीपदान से लेकर खानपान तक के 7 जरूरी नियम

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन परिवार और मित्रों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल बनेगा. किसी नए मित्र से लाभ मिल सकता है और अधूरे काम पूरे होने के संकेत हैं. विदेश या दूर स्थान से अच्छी खबर मिलने की संभावना भी जताई गई है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है. ऐसे मित्रों से दूरी बनाए रखें जो केवल आश्वासन देते हैं. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: गांठ वाली हल्दी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार कई मामलों में उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और जमीन या वाहन से जुड़े लेनदेन का विचार बन सकता है. किसी बड़ी उपलब्धि या तरक्की की खबरर से खुशी मिल सकती है. हालांकि, आर्थिक मामलों में जमा और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें. परिवार में छोटी बातों पर विवाद करने से बचें.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला
दान: छतरी

धनु राशि

धनु राशि वालों को मंगलवार मानसिक शांति और मान-सम्मान दिलाने वाला हो सकता है. किसी विवाद को बातचीत या मध्यस्थता से सुलझाने का रास्ता मिल सकता है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है. धन प्राप्ति के नए अवसर भी बन सकते हैं. साहित्य, संगीत और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ सकती है. सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि, पड़ोसियों के साथ बातचीत में मर्यादा बनाए रखें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का है. किसी बड़े अधिकारी की बात को गंभीरता से लेनाा और समय का सही इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है. पहले दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. कानूनी विवाद में राहत या जीत के संकेत भी हैं. हालांकि, केवल भाग्य के भरोसे न रहें और अपने काम पर लगातार ध्यान दें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला
दान: गौशाला में हरा पालक दें

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं और जमीन खरीदने की इच्छा आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहने और गृहस्थ जीवन में मधुरता बढ़ने के संकेत हैं. भजन या धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिल सकती है. हालांकि, रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें. पड़ोसियों के साथ व्यवहार करते समय भी सतर्कता बरतें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: नीला
दान: सरसों का तेल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार धन प्राप्ति के नए अवसर लेकर आ सकता है. राजनीतिक संपर्कों से फायदा मिलने और अधूरे कााम पूरे होने की संभावना है. प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिल सकता है. हालांकि, साझेदारी के कारोबार में पूंजी लगाने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आलस्य से बचें और अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद तिल

ये भी पढ़ें- यमुनोत्री और केदारनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, देखिए Video




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button