खबर

Aaj ka Panchang 25 November 2026: आज से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग | Aaj ka Panchang 25 November 2026 tithi shubh muhurat rahukal yog nakshatra dishashool budhwar ka panchang



Aaj ka Panchang 25 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

आज से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो रही है. आज मार्गशीर्ष माह (अगहन) के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 24 नवंबर रात 08:23 बजे से शुरू होकर अगले दिन 25 नवंबर शाम 4:50 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष द्वितीया शुरू हो जाएगी, जो 26 नवंबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी. बुधवार को सुबह 6:55 बजे सूर्योदय और शाम 5:20 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 5:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 8:45 बजे चंद्रास्त होगा.

योग

बुधवार सुबह 11:59 बजे तक शिव योग रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा. ज्योतिष के अनुसार, 27 योगों में शिव योग को एक शुभ योग माना गया है. जब सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के बीच विशेष अंतर बनता है, तब इस योग का निर्माण होता है. इस योग को धैर्य, मानसिक संतुलन, विवेक और आध्यात्मिक रुचि के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही शुभ कार्यों और मुहूर्त के लिए इसे अनुकूल माना जाता है.

आज का शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक रहेगा. हालांकि कई पंचांगों में बुधवार को अभिजीत मुहूर्त को नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

बुधवार शाम 5:46 बजे से 7:10 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

नोट करें राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 12:07 बजे से 1:25 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

बुधवार को यमगंड काल सुबह 8:13 बजे से 9:31 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर निकलने और पैसों के लेन-देन से भी बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 10:49 बजे से 12:07 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को ‘विषैला समय’ भी कहा जाता है. गुलिक को एक उपग्रह माना जाता है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

बुधवार को सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, यश, मान-सम्मान, नेतृत्व और सरकारी कार्यों का कारक माना गया है. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के भीतर की ऊर्जा, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

इस दिन चंद्र देव वृषभ राशि में रहेंगे. वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं, जिससे मन को स्थिरता, धैर्य और भावनात्मक संतुलन मिलता है. यह स्थिति व्यक्ति को व्यावहारिक बनाने के साथ सुख-सुविधाओं और सुरक्षा की ओर आकर्षित करती है. आर्थिक सुरक्षा और संसाधन जुटाने की प्रवृत्ति मजबूत रहती है. करियर में कला, डिज़ाइन, प्रबंधन या स्थिरता वाले क्षेत्र अनुकूल रहते हैं.

दिशाशूल

बुधवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

(IANS की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सुबह की ये 3 गलतियां छीन सकती हैं हाथ का पैसा, आज ही कर लें अपने जीवन में बदलाव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button