खबर

LDA के दायरे में आएगा पूरा लखनऊ, बाराबंकी होगा यूपी का 30वां प्राधिकरण, योगी सरकार का फैसला | Entire Lucknow to come under LDA jurisdiction Barabanki become UP 30th development authority Yogi government decision



उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी नियोजन और बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. इसके तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे पूरे लखनऊ जिले तक बढ़ाने और नया बाराबंकी विकास प्राधिकरण गठित करने का निर्देश दिए गए हैं. गठन के बाद बाराबंकी प्रदेश का 30वां विकास प्राधिकरण होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं.

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) आपसी समन्वय के साथ रेवेन्यू शेयर मॉडल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें.

वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपी-एससीआर) की जीआईएस आधारित क्षेत्रीय योजना-2051 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण, बेस मैप और प्रारंभिक चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं. 30 नवंबर तक आपत्तियों और सुझावों के लिए क्षेत्रीय योजना का प्रारूप तैयार हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने सुझावों के पारदर्शी निस्तारण के साथ-साथ पांच वर्षों की अल्पकालीन परियोजनाओं की डीपीआर तेजी से तैयार करने को कहा.

SCR जिलों के विकास का विशेष खाका

27826 वर्ग किलोमीटर में फैले एससीआर (लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली) की वर्तमान आबादी लगभग 2.92 करोड़ है, जिसके वर्ष 2051 तक 4.9 करोड़ तक पहुंचने और शहरी क्षेत्र के 29 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत होने का अनुमान है. वर्ष 2025 में 3.58 लाख करोड़ रुपये की नॉमिनल जीडीपी के साथ एससीआर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 12 प्रतिशत योगदान दे रहा है. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले की क्षमता के अनुसार विकास योजना बनाने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ: अर्बन रेजिलिएंस पर फोकस.

रायबरेली: विनिर्माण और डिफेंस इंजीनियरिंग का विस्तार.

उन्नाव: औद्योगिक विकास को बढ़ावा.

बाराबंकी: कृषि-उद्योग और इको-टूरिज्म पर जोर.

हरदोई और सीतापुर: हरदोई में संडीला औद्योगिक कॉरिडोर और सीतापुर में नैमिषारण्य के अनुरूप पर्यटन विकास.

स्थायी टाउन प्लानर की नियुक्ति के निर्देश

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरणों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर शहरी नियोजन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विकास प्राधिकरण में स्थायी टाउन प्लानर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें | लखनऊ होगा आपका अपना घर, LDA शुरू करेगा 2092 आवासीय प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button