धर्म

Aaj Ka Panchang 18 June 2026: आज विनायक चतुर्थी और गुरु पुष्य नक्षत्र पर पूजा मुहूर्त, और पंचांग पूरा देखें


Hindi Panchang, 18 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी और गुरुवार है. गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है, अर्थात गणेश-लक्ष्मी जी का दिन है. आज शाम के समय घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें, इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है. मंगल कार्य सिद्ध होते हैं. 

आज का व्रत 

गणेश जी को विनायक चतुर्थी बेहद प्रिय है. इस दिन बप्पा को दूर्वा अर्पित करने पर राहु-केतु जनित दोष शांत होते हैं, ऐसी मान्यता है. साथ ही गुरु पुष्य योग के संयोग में सोना, चांदी, वाहन या घर खरीदना लक्ष्मी जी को घर आमंत्रित करता है. इससे बरकत में सौ गुना वृद्धि होती है. 

18 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 18 June 2026)

  • तिथि -चतुर्थी (17 जून 2026, रात 9.39 – 18 जून 2026, शाम 6.58)
  • वार- गुरुवार
  • नक्षत्र- पुष्य
  • योग- गुरु पुष्य योग,  अमतृ सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- रात 7.33
  • चंद्रोस्त- रात 9.45
  • चंद्र राशि- मिथुन

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.23 – सुबह 7.08
  • शाम का चौघड़िया – रात 7.21 – रात 9.52

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – दोपहर 2.07 – दोपहर 3.52
  • यमगण्ड काल- सुबह 5.23 – सुबह 7.08
  • गुलिक काल – सुबह 8.52 – सुबह 10.38
  • भद्रा काल – सुबह 8.13 – शाम 6.58

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 18 June 2026)

  • सूर्य- मिथुन
  • चंद्रमा – कर्क
  • मंगल- मेष
  • बुध- मिथुन
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

18 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

 

मेष (Aries):
घर में किसी महिला सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है और आर्थिक दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. बिजनेस में खर्चों पर नियंत्रण रखें, नौकरी में फोकस बनाए रखें और निवेश सोच-समझकर करें.

वृषभ (Taurus):
रुकी हुई डील पूरी होने और व्यापार में प्रगति के योग हैं, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. परिवार और छात्रों के लिए भी दिन सहयोग और शुभ समाचार देने वाला रहेगा.

मिथुन (Gemini):
पैतृक मामलों और कागजी कार्यों में सावधानी रखें, कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करें. बिजनेस में धैर्य और समझदारी से लिए फैसले लाभ देंगे.

कर्क (Cancer):
नई सोच और तकनीक के सहारे व्यापार और नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा.

सिंह (Leo):
वित्तीय मामलों और निवेश में सतर्क रहें, वैवाहिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें. कार्यक्षेत्र में निर्णय क्षमता बढ़ाने और तनाव नियंत्रित करने की जरूरत होगी.

कन्या (Virgo):
आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के योग हैं, बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं. छात्रों को लक्ष्य पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.

तुला (Libra):
करियर और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे, नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन बना रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio):
मान-सम्मान और सामाजिक पहचान में वृद्धि होगी, व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

धनु (Sagittarius):
काम में धैर्य और निरंतरता बनाए रखें, डिजिटल सुरक्षा को नजरअंदाज न करें. कार्यस्थल पर संयमित व्यवहार और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा.

मकर (Capricorn):
करियर और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा तथा उन्नति के संकेत हैं. रिश्तों में संयम रखें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.

कुंभ (Aquarius):
सेहत बेहतर रहेगी और करियर में नए बदलाव आपके पक्ष में जाएंगे. व्यापार में सही समय पर नए प्रयोग लाभकारी साबित हो सकते हैं.

मीन (Pisces):
आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के योग हैं, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. छात्रों और युवाओं के लिए आगे बढ़ने के अच्छे अवसर बनेंगे.

आज का लकी कलर 

पीला रंग शुभ है.

Rashifal 18 June 2026: वृषभ को निवेश में बंपर लाभ, कर्क वाले ऑफिस में विरोधियों से रहे अलर्ट, मेष से मीन तक राशिफल देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button