खबर

दिलीप कुमार की सासूमां की 5 फोटो, हिंदी सिनेमा की कहलाती थीं ब्यूटी क्वीन, बेटी सायरा को दामाद से था मिलवाया | Dilip Kumar mother in law Naseem bano 5 photos


नई दिल्ली:

Dilip Kumar Mother in Law 5 Photos: दिलीप कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने सायरा बानो से शादी की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी शुरू करने में उनकी सासूमां का हाथ था. जी हां, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नसीम बानो की, जिन्हें अपने दौर की ‘ब्यूटी क्वीन’ कहा जाता था. उनकी खूबसूरती के किस्से दूर-दूर तक मशहूर थे और उनकी अदाकारी ने लाखों लोगों का दिल जीता था. नसीम बानो ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने परिवार की जिंदगी में भी अहम भूमिका निभाई. खास तौर पर बेटी सायरा बानो और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की शादी के पीछे भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है. उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और करियर की पूरी कहानी. 

सायरा बानो की मां ने ठुकराया था सोहराब मोदी का ऑफर

Latest and Breaking News on NDTV

नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 को पुरानी दिल्ली में रोशन आरा बेगम के रूप में हुआ था. उनकी मां चाहती थीं कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, लेकिन नसीम का मन फिल्मों की दुनिया में बसता था. कहा जाता है कि बचपन से ही वह फिल्मों और कलाकारों को देखकर प्रभावित होती थीं. एक बार फिल्म की शूटिंग देखने के दौरान उनकी मुलाकात मशहूर फिल्मकार सोहराब मोदी से हुई, जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. शुरुआत में उनकी मां ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, लेकिन नसीम की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया कालजयी

खूबसूरती के कारण ब्यूटी क्वीन का नाम

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1935 में नसीम बानो ने फिल्म ‘खून का खून’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1939 में आई फिल्म ‘पुकार’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने नूरजहां का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. उनकी खूबसूरती और अभिनय दोनों की चर्चा होने लगी. यही वह दौर था, जब उन्हें ‘ब्यूटी क्वीन’ का नाम मिला। धीरे-धीरे वह हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. 

नसीम बानो ने इन फिल्मों में किया काम

Latest and Breaking News on NDTV

नसीम बानो ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया. इनमें ‘तलाक’, ‘वसंती’, ‘चल चल रे नौजवान’, ‘अनोखी अदा’, ‘शीश महल’ और ‘शबिस्तान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उस समय वह सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि विदेशों में भी उनके प्रशंसक थे. अभिनय के अलावा उन्होंने फिल्म निर्माण और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाई. 

राजेंद्र कुमार से जुड़ा था सायरा बानो का नाम 

Latest and Breaking News on NDTV

नसीम बानो ने मियां एहसान-उल-हक से शादी की थी. उनके दो बच्चे हुए, जिनमें बेटी सायरा बानो आगे चलकर हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार बनीं. कहा जाता है कि सायरा बचपन से ही अभिनेता दिलीप कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं. जब सायरा का नाम अभिनेता राजेंद्र कुमार के साथ जोड़ा जाने लगा, तब नसीम बानो चिंतित हो गईं. 

दिलीप कुमार और सायरा बानो के रिश्ते को बनाने में था हाथ

Photo Credit : Google

Photo Credit : Google

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने दिलीप कुमार से सायरा को समझाने की बात की थी. इसी दौरान दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच नजदीकियां बढ़ीं. बाद में 1966 में दोनों ने शादी कर ली. माना जाता है कि इस रिश्ते को सही दिशा देने में नसीम बानो की अहम भूमिका रही थी. फिल्मों में लंबा और सफल सफर तय करने के बाद नसीम बानो ने अभिनय से दूरी बना ली. 18 जून 2002 को 85 वर्ष की उम्र में मुंबई में नसीम बानो का निधन हो गया. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का एवरग्रीन सॉन्ग, 66 साल पहले एक्ट्रेस की आंखों को सेंसर बोर्ड ने बताया था सेंसुअस, फिल्म में था इकलौता कलर गाना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में

img

रोज़ी पंवार

सब एडिटर

सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button