
Hindi Panchang, 14 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है. शुक्रवार को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन और आर्थिक समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि, यश और कीर्ति की कामना के लिए किया जाता है. इसे घर में श्री और सौभाग्य की स्थापना, अलक्ष्मी यानी अभाव और दरिद्रता से मुक्ति की कामना तथा परिवार और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
सावन के शुक्रवार को शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल और एक मुठ्ठी चावल अर्पित करें. साथ ही खीर का भोग लगाकर कन्याओं को बांटे. मान्यता है इससे अलक्ष्मी दूर रहती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है.
–
14 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 14 August 2026)
- तिथि – द्वितीया (13 अगस्त 2026, रात 9:35 से 14 अगस्त 2026, शाम 6:47 तक)
- वार – शुक्रवार
- नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
- योग – परिघ
- सूर्योदय – सुबह 5:49 बजे
- सूर्यास्त – शाम 7:01
- चंद्रोदय – सुबह 7:17 बजे
- चंद्रास्त – रात 8:04 बजे
- चंद्र राशि – सिंह
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का चर चौघड़िया – सुबह 5:49 से 7:28 बजे
- सुबह का लाभ चौघड़िया – सुबह 9:07 से 10:46 बजे
- दोपहर का अमृत चौघड़िया – दोपहर 2:05 से 3:44 बजे
- शाम का शुभ चौघड़िया – शाम 5:23 से 7:02 बजे
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल – सुबह 10:46 से दोपहर 12:25 बजे
- यमगण्ड काल – दोपहर 3:44 से शाम 5:23 बजे
- गुलिक काल – सुबह 7:28 से 9:07 बजे
- अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
ग्रहों की स्थिति – 14 अगस्त 2026
- सूर्य – कर्क राशि
- चंद्रमा – सिंह राशि
- मंगल – मिथुन राशि
- बुध – कर्क राशि
- गुरु – कर्क राशि
- शुक्र – कन्या राशि
- शनि – मीन राशि (वक्री)
- राहु – कुंभ राशि
- केतु – सिंह राशि
14 अगस्त का राशिफल
मेष राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में दिन आपके अनुकूल बीतेगा. सामाजिक व पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. सगे-संबंधियों से मुलाकात का मौका मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें.
वृष राशि
पुराने निवेश और कामों से बड़ा रिटर्न मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी को खुश करने के लिए उपहार खरीद सकते हैं. भाई-बहनों के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा.
मिथुन राशि
काम का अतिरिक्त दबाव रहने से मानसिक तनाव हो सकता है. कार्य योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. बिजनेस में कमाई बढ़ेगी. जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद संभव है. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
कर्क राशि
अटका हुआ काम पूरा होगा. सहकर्मियों के सहयोग से ऑफिस में काम आसान होंगे. साझेदारी में नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बीतेगा. माता-पिता का आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा.
सिंह राशि
किराना, मिठाई व खानपान से जुड़े कारोबारियों के काम में तेजी रहेगी. बड़े भाई का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें. दांपत्य जीवन में प्रेम व तालमेल बना रहेगा. रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा. मित्र या पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ मिलेगा. पुराने निवेश से फायदा होगा. नई ऊर्जा का संचार होगा. जीवनसाथी या भाई-बहन के लिए गिफ्ट ले सकते हैं, जिससे स्नेह बढ़ेगा.
तुला राशि
नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे और काम की सराहना होगी. समस्याओं को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं. वाणी में संयम रखें. बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. दोस्तों व रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. सरकारी क्षेत्र के कामों में सफलता मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा. लव लाइफ में पार्टनर से लंबी बातचीत होगी. सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक भटकाव पर काबू रखें.
धनु राशि
बिजनेस में अच्छी डील मिलने के योग हैं. साझेदारी के काम सफल होंगे. सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें. जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा और कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. खानपान में लापरवाही न बरतें.
मकर राशि
नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे. निवेश से अच्छा मुनाफा होगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात का योग है. मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे.
कुंभ राशि
काम पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में संयम से काम लें, आर्थिक लाभ होगा. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. अध्यात्म और दर्शन में रुचि बढ़ेगी. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है.
मीन राशि
आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा. पिता व पैतृक संपत्ति से लाभ का योग है. मित्रों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा. उतावलेपन में कोई फैसला न लें और अनावश्यक खर्चों से बचें.
गुलाबी, लाल
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
