मनोरंजन

मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक


मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. कन्नड़ सिनेमा से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली सोनाली बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रही हैं. कभी उनका उनके रंग को लेकर मजाक उड़ा था. लेकिन, बाद में उन्होंने अजय देवगन, आमिर खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ हिट फिल्में देकर अपने टैलेंट को साबित किया.

मां ने चटनी बेचकर पाला

सोनाली कुलकर्णी का जन्म 3 नवंबर 1974 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. उनका बचपन एक मध्यम वर्गीय परिवार में बीता और उन्होंने आर्थक तंगी का भी सामना किया. सोनाली ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं एक साधारण परिवार से हूं. मेरी मां अपना घर चलाने के लिए टिफिन सर्वस देती थी और चटनी बेचती थीं. मैं अपनी मां की सबसे बड़ी असिस्टेंट हुआ करती थी.’

रंग का उड़ा था मजाक

एक अन्य इंटरव्यू में सोनाली ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक कड़वा अनुभव शेयर किया था. एक महिला ने उनके सांवलेपन को लेकर उन पर तंज कसा था. सोनाली ने एक ऑडिशन को याद करते हुए कहा था, ‘मैं जब पहली फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थी तब वहां के लोगों का बर्ताव ठीक नहीं था. मुझसे पुणे में एक महिला ने सवाल किया था कि आप यहां क्यों आई हैं? मैंने बताया कि मैं ऑडिशन के लिए आई हूं. तब उसने मुझसे कहा था कि कभी आईने में खुद को देख भी लिया करो. कैमरे पर सांवली लडकियां अच्छी नहीं लगती.’

इन फिल्मों से बनाई पहचान

सोनाली का एक्टिंग डेब्यू साल 1992 की कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ से हुआ था. इसके बाद वो साल 1994 में मराठी फिल्म ‘मुक्ता’ में नजर आईं. फिर ‘दोगी’, ‘डॉ. प्रकाश बाबा आमटे’, ‘कच्चा लिंबू’ और ‘गुलाबजाम’ जैसी मराठी फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता.

सोनाली को बॉलीवुड में शुरुआती पहचान आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘दिल चाहता है’ (2001) से मिली. अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ से भी सुर्खियां बटोरीं. वहीं सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में उन्होंने उनकी मां का रोल अदा किया था. वो ‘मिशन कश्मीर’ और ‘टेस्की नंबर 9211’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button