खबर

Free LPG: यूपी में महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर का पैसा मिला, 1.9 करोड़ महिला उज्जवला लाभार्थियों के बैंक खाते में आई सब्सिडी | Free LPG Cylinder in Uttar Pradesh gas subsidy transfer in PM Ujjwala beneficiary accounts UP CM Yogi Adityanath


लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के करीब 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में मंगलवार को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी का पैसा पहुंचा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त LPG सिलेंडर का तोहफा दिया. उनके बैंक खातों में सीधे 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर की गई. यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य विभागों के मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे. इस दौरान कुछ महिला लाभार्थियों को सब्सिडी का चेक भी प्रतीक के तौर पर सौंपा जाएगा. आपके पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस कनेक्शन है, तो आपको इस दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिल सकता है. 

गैस एजेंसियों को पूरा पैसा भेजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक रसोई गैस सिलेंडर का रेट 983.45 रुपये हैं. इसमें केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 335.40 रुपये की सब्सिडी मिलती है. जबकि महिला लाभार्थी को 648.55 रुपये देने पड़ते हैं. लेकिन इस बार उज्जवला लाभार्थियों का पूरा पैसा गैस कंपनियों को सीधे भेज दिया गया है. ऐसे में उज्जवला गैस कनेक्शन धारक महिला गैस एजेंसी जाकर सीधे फ्री गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है. उन्हें एक भी रुपये का पेमेंट नहीं करना होगा. इससे परिवारों को दिवाली के त्योहार के मौके पर बड़ी बचत होगी. त्योहार के दौरान वो ये पैसा मिठाई, दीये और अन्य जरूरत के कामों में कर सकेंगे.

पहले गैस कनेक्शन की लंबी मारामारी

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू हुई उज्ज्वला योजना का जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले रसोई गैस कनेक्शन पाना बड़ा चैलेंज था. गैस कनेक्शन के लिए 25-30 हजार रुपये घूस देनी पड़ती थी. पीएम मोदी ने 1 मई 2016 को यूपी के बलिया जिले से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी.महिलाों को धुएं से छुटकारा दिलाया. गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले और गैस सब्सिडी सीधे खातों में पहुंची.

Free LPG Gas Cylinder

Free Gas Cylinder in Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का लाभ लेने के लिए गैस कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी होना जरूरी है.साथ ही आधार का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है. उत्तर प्रदेश सरकार साल में दो बार होली और दिवाली पर मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत गैस रिफिल का लाभ दिया जाता है.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को ये लाभ मिलता है.इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को त्योहारों के वक्त महंगाई से राहत देना है. पीएम उज्जवला योजना के तहत पहले लाभार्थी को इंडेन, भारत गैस या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अपने कनेक्शन पर सिलेंडर बुक कराना पड़ता है. अगर वो महिला या परिवार उज्जवला गैस कनेक्शनधारक है तो फिर उसके खाते में सिलेंडर का पूरा पैसा खाते में आएगा. अभी सिलेंडर का रेट करीब 910 रुपये है. 

मुफ्त सिलेंडर कैसे मिलेगा?

गैस एजेंसी से अपना LPG सिलेंडर बुक करें. 
सिलेंडर की डिलीवरी के समय भुगतान करें 
अपना बैंक खाता आधार से जरूर लिंक रखें
बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा हो
गैस बुकिंग की रसीद जरूर अपने पास रखें

होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलिंडर

हर साल होली और दीपावली के अवसरों पर इसकी बुकिंग खोली जाती है. होली के मुफ्त सिलेंडर रिफिल योजना के लिए विशेष बुकिंग 28 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी. जबकि दिवाली के ये बुकिंग 1 नवंबर से हुई है. महिला लाभार्थी को गैस एजेंसी जाकर या ऑनलाइन रिफिल सिलेंडर बुक करना होता है और पूरे पैसे देने होते हैं. सिलेंडर की डिलीवरी के बाद केंद्र सरकार की 300 रुपये की सब्सिडी खाते में भेजती है. जबकि राज्य सरकारें पूरे सिलेंडर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करती हैं. 

ये भी पढ़ें – दिवाली पर यूपी सरकार 1.86 करोड़ महिलाओं को देगी फ्री गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना लाभ

उज्ज्वला योजना 2.0 (PMUY) का गैस कनेक्शन का लाभ

बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के नया एलपीजी कनेक्शन का लाभ 
पहला भरा गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा पूरी तरह मुफ्त मिलता है
साल में 12 रिफिल तक प्रति सिलेंडर 300 की सब्सिडी प्रति सिलेंडर खाते में
जबकि होली-दिवाली पर राज्य देते हैं फ्री गैस सिलेंडर का लाभ

उज्जवला गैस कनेक्शन कैसे मिलता है

आवेदन परिवार की किसी वयस्क महिला के नाम पर हो सकता है
परिवार बीपीएल, SC-ST, MBC, अंत्योदय अन्न योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभार्थी हो
आवेदक के घर में पहले से कोई अन्य सक्रिय एलपीजी कनेक्शन पंजीकृत नहीं होना चाहिए 
आवेदक का बैंक खाता उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है

गैस कनेक्शन के दस्तावेज

आवेदक का आधार कार्ड पहचान और पते का प्रमाण
परिवार का राशन कार्ड होना चाहिए
बैंक खाता पासबुक भी होनी चाहिए
पासपोर्ट साइज फोटो 
मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन और बुकिंग के लिए

उज्जवला के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

उज्जवला की वेबसाइट (pmuy.gov.in) पर जाएं 
Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें 
अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat gas या HP Gas) का चयन करें 
आधार नंबर के साथ ओटीपी के जरिये e-KYC पूरा करें 
नजदीकी गैस वितरक को चुनें, डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें 
सत्यापन के बाद 7 से 15 दिनों में मुफ्त सिलेंडर और चूल्हा मिलता है

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
  
उज्ज्वला हेल्पलाइन: 1800-2666-696
इमरजेंसी नंबर: 1906 (गैस लीकेज शिकायत के लिए) 

ये भी पढ़ें – यूपी सरकार दिवाली पर फ्री में दे रही है गैस सिलेंडर; लाभ लेने के लिए फटाफट करें ये काम, वरना रह जाएंगे खाली हाथ
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button