धर्म

Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज अधिकमास मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग, पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 13 जून 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग बना है. ये तिथि शिव जी को प्रिय है. शनिवार का दिन शिव के शिष्य शनि देव का है. ऐसे में शिव-शक्ति और शनि देव तीनों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन रुद्राभिषेक करें, अन्न का दान करें. 

आज का व्रत 

अधिकमास मासिक शिवरात्रि 3 साल में एक बार आती है. इस दिन रात्रि काल में महादेव की आराधना कर रात जागरण करना श्रेष्ठ फलदायी होता है. इससे न सिर्फ दोष बल्कि स्वास्थ लाभ भी मिलता है और जीवन में स्थिरता आती है. सुखी वैवाहिक जीवन और सुयोग्य वर पाने के लिए शिवालय में सेवा करें. 

13 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 13 June 2026)

  • तिथि – त्रयोदशी (12 जून 2026, शाम 7.36 – 13 जून 2026, शाम 4.08)
  • वार- शनिवार
  • नक्षत्र- कृत्तिका
  • योग- सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- सुबह 4.08
  • चंद्रोस्त- शाम 5.31, 14 जून
  • चंद्र राशि- मेष

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 7.07 – सुबह 8.52
  • शाम का चौघड़िया – रात 7.20 – रात 8.35

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – सुबह 8.52 – सुबह 10.37
  • यमगण्ड काल- दोपहर 2.06 – दोपहर 3.50
  • आडल योग – सुबह 1.16 – सुबह 5.23, 14 जून
  • गुलिक काल – सुबह 5.23 – सुबह 07.07
  • विडाल योग – सुबह 5.23 – सुबह 1.16, 14 जून
  • भद्रा काल – शाम 4.07 – सुबह 2.15, 14 जून

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 13 June 2026)

  • सूर्य- वृषभ
  • चंद्रमा – मेष
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

13 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष राशि (Aries): कल व्यापार में धन लाभ और ब्रांड वैल्यू बढ़ने के प्रबल योग हैं, नए विस्तार की योजना सफल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा और नई नौकरी की तलाश करने वालों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
  • वृषभ राशि (Taurus): आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों के संपर्क से बिजनेस व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और करियर में अच्छे अवसर मिलने के साथ छात्रों को पिता का सहयोग मिलेगा.
  • मिथुन राशि (Gemini): व्यापार में उतार-चढ़ाव और निवेश में सावधानी की जरूरत रहेगी, पुराने क्लाइंट्स दूर हो सकते हैं. ऑफिस प्रेशर और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, छात्रों को लक्ष्य पर फोकस रखना होगा.
  • कर्क राशि (Cancer): बिजनेस में रुकावटें दूर होकर तरक्की और निवेश के अच्छे योग बनेंगे. नौकरी में टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी, छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.
  • सिंह राशि (Leo): व्यापार में नई रणनीति और पुराने क्लाइंट्स से बड़े लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • कन्या राशि (Virgo): बिजनेस में विस्तार और आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें. करियर में प्रगति होगी और छात्रों को सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे.
  • तुला राशि (Libra): व्यापार में खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. नौकरी और पढ़ाई में चुनौतियां रहेंगी, धैर्य और संयम से काम लें.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): पार्टनरशिप बिजनेस में बड़ा लाभ और धन प्राप्ति के मजबूत योग हैं. नौकरी में पेंडिंग काम पूरे होंगे और छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • धनु राशि (Sagittarius): व्यापार में संघर्ष के बाद सफलता और नई योजनाओं से लाभ के संकेत हैं. नौकरी में शुरुआत अच्छी रहेगी, छात्रों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे.
  • मकर राशि (Capricorn): नए बिजनेस की तैयारी और भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, हालांकि छात्रों को थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना होगा.
  • कुंभ राशि (Aquarius): व्यापार में निवेश और बड़े फैसलों से बचें, धन हानि की आशंका है. नौकरी में संघर्ष बढ़ सकता है और रिश्तों में गलतफहमियों से बचना होगा.
  • मीन राशि (Pisces): व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ और बड़े अवसर मिलने की संभावना है. नौकरी में मेहनत बढ़ेगी लेकिन प्रदर्शन से सम्मान और लाभ मिल सकता है.

आज का लकी कलर 

नीला, काला (जिन राशियों को फलदायी हो) 

Somvati Amavasya 2026: साल की पहली सोमवती अमावस्या जून में कब ? स्नान-दान और सुहागिनों के लिए सबसे खास दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button