

मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा घटनास्थल से सामने आए दूसरे वीडियो से सामने आया है. इस वीडयो में यह साफ दिखता है कि टाइगर श्रॉफ की कार मैदान से बाहर निकलती है, सामने फैंस की भीड़ थी. फैंस टाइगर भाई, टाइगर भाई कह रहे हैं, इसी बीच दो युवक हथियार लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं. एक कार के ठीक सामने से फायर कर रहा हैं तो दूसरा ड्राइवर के बगल में बैठे टाइगर श्रॉफ की कांच पर फायरिंग की कोशिश कर रहा हैं. हालांकि वीडियो में यह दिखता है कि टाइगर श्रॉफ के तरफ खड़े लड़के की गोली से फायर नहीं हो रहा है. यदि उसी गन से भी फायर होता तो टाइगर श्रॉफ को भी गोली लग सकती थी.
टाइगर श्रॉफ की कार पर कैसे हुई फायरिंग, इसका पहला वीडियो
टाइगर की कार पर फायरिंग के नए वीडियो में क्या है?
वीडियो में टाइगर ड्राइवर के पास वाली सीट पर फैन्स को वेव करते नज़र आ रहे हैं. फिर अचानक बाइक सवार दो लोग चार राउंड फायरिंग करके बाइक पर फरार होते दिख रहे हैं. फायरिंग में उमेश चव्हाण नामक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगी है. गोली उसकी छाती से 2 इंच नीचे लगी है. उमेश चव्हाण एक ब्लॉगर है. वह टाइगर श्रॉफ का कार्यक्रम शूट करने के लिए आया था.
एकनाथ शिंदे बोले- अपराधियों की उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे
टायगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ये हमला चिंताजनक है, निंदनीय है, उसकी मैं कड़े निंदा भी करता हूं. मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है, टायगर श्रॉफ से भी बात की है. मुंबई पुलिस कमिश्नर आयुक्त ने उन्होंने कई टीमें बनाई है कि जिन्होंने फायरिंग की है, उनको ढूंढेंगे, पकड़ेंगे और उनको उनके ही भाषा में जवाब देंगे. अभी उनको हमारी प्रायोरिटी है मुंबई को सुरक्षित रखना, मुंबई की जनता को सुरक्षित रखना. सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक हो, उनकी सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी और सरकार की जिम्मेदारी है, और इसमें कहीं भी कोताही बरती नहीं जाएगी, और जो भी गैंग हो, उसको बख्शा नहीं जाएगा, उसको छोड़ेंगे नहीं.
मुंबई पुलिस के डीसीपी ने क्या कुछ बताया?
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा- ये घटना सात बजे के आस-पास की है. इसमें कुछ अननोन पर्सन ने यहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग शुरू की. टाइगर श्रॉफ को कोई गन शॉट इंजरी नहीं है, वो पूर्ण तरीके से सेफ हैं.
इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं, एक का नाम फिरदौस है, जो टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर हैं, उनके हाथ पर इंजरी है. जो अभी तक की इनफार्मेशन है वो आउट ऑफ़ डेंजर हैं. दूसरे जख्मी हैं मिस्टर चौहान, उनका इलाज अभी जारी है.
मुंबई पुलिस ने घटना की सीरियसनेस को समझते हुए सफिशिएंट नंबर में टीम बनाई है. इसमें सभी लोग, सभी ब्रांचेस काम कर रही हैं, फॉरेंसिक टीम ने प्रिलिमिनरी एनालिसिस किया है. जब भी इसके बिना कोई और उपयुक्त इनफार्मेशन अवेलेबल होती है वो आपको कनवे कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; एक संदिग्ध हिरासत में





