मनोरंजन

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी 13 जून को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच उनकी खास दोस्त मौनी रॉय ने भी दिशा को बेहद प्यारे और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. मौनी ने दिशा के लिए दिल को छू लेने वाले कई मैसेज लिखे हैं.

डांस करती दिखीं दिशा पटानी
मौनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही हैं. उन्होंने लिखा, ‘हे बर्थडे गर्ल, दिशा पटानी तुम जहां भी रहो, बिना वजह डांस करती रहो. लव यू.’ 

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

एक अन्य वीडियो में दोनों दोस्त स्कूटी राइड एंजॉय करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तुम हमेशा ऐसे ही आजादी और खूबसूरती के साथ उड़ती रहो, उसी ग्रेस, हिम्मत और रोशनी के साथ, जैसी तुम हो.’ 

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

‘किस्मत हमेशा तुम्हारा साथ दे’
इसके अलावा मौनी रॉय ने दिशा पटानी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया, जिसमें वो अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा, ‘बेला, गोकू, ची-ची, जैस्मिन, कीता, दो रो रो की मम्मी और मेरी सबसे प्यारी छोटी बहन… हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और तुम्हें सबसे खुशहाल जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ 

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

उन्होंने आगे लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी दिशा. तुम उन खास लोगों में से हो, जिनमें जादू सा होता है. तुम्हारी जिंदगी खूबसूरत सरप्राइज से भरी रहे, तुम्हारा दिल हमेशा खुशियों से भरा रहे और किस्मत हमेशा तुम्हारा साथ दे.’

ये भी पढ़ें:- Disha Patani Success Story: जेब में 500 लेकर मुंबई आई थीं बरेली की ये बेटी, ‘धोनी’ की वजह से रातों-रात बनी बॉलीवुड स्टार

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

मौनी रॉय और दिशा पटानी ने समुंदर किनारे की मस्ती
मौनी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिशा पटानी के साथ समुंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दोनों की खास बॉन्डिंग और फन मोमेंट्स साफ दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘हमेशा साथ डांस करने, घूमने, यादें बनाने और तुम्हें परेशान करने के नए तरीके ढूंढने के नाम… हैप्पी हैप्पी बर्थडे.’ 

Disha Patani Birthday: मौनी रॉय ने बर्थडे गर्ल दिशा पटानी पर लुटाया प्यार, खास दोस्त के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

बहुत अच्छी दोस्त हैं मौनी रॉय और दिशा पटानी
मौनी रॉय और दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे पक्की और फेमस सहेलियों में से एक हैं. दोनों की बॉन्डिंग साल 2023 में अक्षय कुमार के अमेरिका कॉन्सर्ट टूर ‘द एंटरटेनर्स’ के दौरान और भी गहरी हुई थी. तभी से ये दोनों अक्सर साथ में वेकेशन एंजॉय करती और पार्टीज में नजर आती रहती हैं.

ये भी पढ़ें:- पति सूरज नांबियार से सेपरेशन के बाद मौनी रॉय ने कान्स 2026 में बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्र्रेस में ढाया कहर, देखें फोटोज

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button