मध्य प्रदेश

हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी


हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के कड़े तेवर देखने को मिलने वाले हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 18 से 22 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. विशेष रूप से 20 और 21 जुलाई को मौसम की गतिविधियां अपने चरम पर होंगी, जिसके चलते भूस्खलन (Landslide), फ्लैश फ्लड (Flash Flood) और जलभराव का खतरा सबसे अधिक मंडरा रहा है.

अगले 5 दिनों के लिए मौसम का जिलेवार पूर्वानुमान

  • 18 जुलाई: चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश की संभावना. वहीं कुल्लू में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
  • 19 जुलाई: कांगड़ा, शिमला और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश. हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में भारी बारिश. ऊना, बिलासपुर और सोलन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
  • 20 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और कुल्लू में भारी से बहुत भारी बारिश. चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश. इसके अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.
  • 21 जुलाई (सबसे ज्यादा खतरा): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी. हमीरपुर, शिमला, सोलन, ऊना और बिलासपुर में भारी बारिश. किन्नौर व लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बारिश.
  • 22 जुलाई: कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश. चंबा, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़

संभावित खतरे और नुकसान की आशंका

इस मूसलाधार बारिश के चलते संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. इसके साथ ही नदी, नालों और खड्डों में जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड की आशंका है. निचले और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है.

IMD और प्रशासन की सख्त एडवाइजरी

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है:

  • नदी, नालों, खड्डों और जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
  • भूस्खलन और फ्लैश फ्लड संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें.
  • इन 5 दिनों में अनावश्यक यात्रा और ट्रैकिंग (Trekking) करने से पूरी तरह परहेज करें.
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही ताजा एडवाइजरी पर नजर रखें.

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button