खबर

हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में द‍िखा अनोखा नजारा, VIDEO वायरल | elephant stuck in tractor tyre assam golaghat numaligarh viral video


हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर. सुनने में भले ही अजीब लग रहा है, मगर ऐसा ही नजारा इन दिनों असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ स्थित बोकियाल इलाके में देखा जा रहा है. यहां एक जंगली हाथी गले में ट्रैक्टर का टायर फंस गया. वह गले में टायर ल‍िए घूमता दिखाई दे रहा है. चाय बागान में भोजन की तलाश में घूमते हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद हर किसी का सवाल है कि आखिर टायर हाथी के गले में पहुंचा कैसे? फिलहाल इसका जवाब वन विभाग के अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं.

टायर गले तक पहुंचा कैसे?

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि हाथी इलाके में घूमते समय किसी तरह टायर में उलझ गया होगा और वह उसके गले तक पहुंच गया. हालांकि, टायर हाथी के शरीर पर कैसे फंसा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. तस्वीरों में हाथी के गले के आसपास टायर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. 

वन्यजीवों पर कचरे का बढ़ता खतरा

असम से आई हाथी के गले में टायर फंसने की घटना ने एक बार फिर जंगलों और वन्यजीव क्षेत्रों के आसपास फेंके जा रहे कबाड़ और कचरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग हाथी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं यह मामला इस बात की भी याद दिलाता है कि लापरवाही से फेंके गए टायर और अन्य कचरा वन्यजीवों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं. 

क्या कहते हैं वन अधिकारी?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कीर्ति कमल डेका ने कहा, “हमें नहीं पता कि हाथी के गले में टायर कैसे फंसा? हमें सुबह इसकी जानकारी मिली. वन विभाग की टीम हाथी के गले से टायर निकालने की कोशिश में जुटी है. विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है. उसे किसी भी तरह से टायर की वजह से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.” 

elephant stuck in tractor tyre assam golaghat numaligarh viral video

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कीर्ति कमल डेका ने कहा, “हमें नहीं पता कि हाथी के गले में टायर कैसे फंसा?

वन विभाग के अधिकारी कीर्ति कमल डेका ने आगे बताया, “हमने काजीरंगा से डॉक्टरों को बुलाया है. वे जल्द से जल्द पहुंच रहे हैं. वे हाथी को बेहोश करेंगे और फिर उम्मीद है कि हम हाथी के गले से टायर निकाल पाएंगे. उम्मीद है कि जल्द ही हाथी के गले से टायर निकाल दिया जाएगा.”  

ये भी पढ़ें:- ‘भाई गिरी कूल नहीं है’, थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को लाइन में लगाकर दमन कलेक्टर ने दिलाई सेफ ड्राइविंग की शपथ






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button