खबर

शरीर में Iron की कमी कैसे करें पूरी? एक्सपर्ट ने बताए डाइट में शामिल करने लायक बेस्ट फूड्स | Iron ki kami naturally kaise door kare Expert Advice



क्या आपके साथ या आपके घर में भी कोई ऐसा है जो हमेशा ही कहता है कि पता नहीं क्यों दिन भर थकान रहती है. सुबह उठने के बाद शरीर भारी लगता है, थोड़ी देर खड़े होने पर चक्कर आने लगते हैं, सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूल जाती है. बाल लगातार झड़ते हैं और काम में मन नहीं लगता है. सबसे हैरानी की बात ये ही कि ये सब तब हो रहा है जब आप घर का अच्छा और हेल्दी खाना खा रहे हैं. लेकिन समझ नहीं आता है कि आखिर इन सबकी वजह क्या है. अच्छी और हेल्दी डाइट के बाद भी ये सभी लक्षण क्यों दिखते हैं. 

डॉक्टर हंसाजी ने इन सभी चीजों का कारण बताया है. उन्होंने बताया कि कई बार हेल्दी खाने के बाद भी इन सब की वजह खाना नहीं बल्कि आयरन की कमी होती है. कई बार ऐसा होता है कि आपका पेट भर रहा होता है, लेकिन शरीर में एनर्जी नहीं रहती है. शरीर में खून की कमी चुपचाप शरीर को कमजोर करती रहती है. और अक्सर लोग इसे थकान समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं. WHO के अनुसार दुनियाभर में हर 3 महिलाओं में से 1 महिला एनिमिया से प्रभावित है. ये समस्या सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नही है. बल्कि ये पुरुषों और बच्चों में भी बेहद कॉमन हो चुकी है. 

डॉक्टर हंसाजी ने बताए वो 5 संकेत जो आयरन की कमी होने का संकेत देते हैं, जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसके साथ ही अपनी डाइट आपको कैसी रखनी है और किन बातों का ध्यान रखना है. 

शरीर में आयरन की कमी को नेचुरल तरीके से कैसे सही करें

विटामिन सी

शरीर में सिर्फ आयरन आना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपका शरीर इसको सही से एब्जॉर्ब करे वो भी जरूरी है. सिर्फ पालक खाकर इसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. आयरन की कमी तब पूरी होगी कि आप उसको साथ क्या खा रहे हैं. पौधों से मिलने वाले आयरन को नॉन-हीम आयरन कहा जाता है. इसे विटामिन सी के साथ लेने पर ज्यादा अच्छी तरह से एब्जॉर्ब होता है. इसलिए दाल पर नींबू, आंवले की चटनी या फिर खाने के बाद अमरूद का सेवन करें. सिर्फ 50-60 ग्राम विटामिन सी आयरन के अब्जॉर्पशन को बेहतर कर सकता है. 

चाय

लेकिन इसके साथ ही जान लें कि चाय के 1 घंटा पहले या 1 घंटा बाद में चाय-कॉफी नहीं पीनी चाहिए. चाय में पाया जाने वाले टैनिन आयरन के अब्जॉर्पशन को 60 प्रतिशत तक कम कर सकता है. 

बर्तन

लोहे की कढ़ाही और तवे में खाना बनाने से खाने में प्राकृतिक रूप से आयरन बढ़ सकता है. कुछ रिसर्च बताते हैं कि लोहे के बर्तन में बना खाना, दूसरे बर्तनों मे बने खाने की तुलना में ज्यादा आयरन दे सकता है. तो अगर आप लोहे की कढ़ाही में पालक पनीर बना रहे हैं तो आपको नेचुरल तरीके से आयरन मिल रहा है. 

भिगोना, अंकुरित और फर्मेंटेशन

इसके साथ ही दालों और अनाजों को भिगोने उनको अंकुरित करना और फर्मेंटेशन भी आयरन अनाज और दालों में फायटेक नाम का एक तत्व होता है जो आयरन के अब्जॉर्पशन को रोक देता है. जब आप राजमा को रात भर भिगोते हैं, दालों को अंकुरित करते हैं और डोसा के बैटर कै फर्मेंट करते हैं तो इससे फायटेक कम हो जाते हैं. और आयरन का शरीर में अब्जॉप्शन अच्छा होता है. स्प्राउट्स में नींबू डालकर खाने से आयरन का अब्जॉर्पशन और भी बेहरत हो जाता है. 

आयरन रिच फूड

आयरन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल कीजिए. हलीम के बीज आयरन को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं. सिर्फ एक चम्मच हलीम के बीज का सेवन ज्यादा मात्रा में आयरन दे सकता है. भुने हुए हलीम के बीज, गुड़ और घी से लड्डू बनाकर खाएं. इसके साथ ही काले तिल, खजूर, रात भर भीगी हुई किशमिश, गुड़ और सहजन के पत्तों का सेवन भी आयरन के रिच सोर्स हैं. 

असल कारण को समझें और ठीक करें

बहुत ज्यादा पीरियड पर ब्लीडिंग, बार-बार प्रेगनेंसी बिना सही अंतर के, पेट में कीड़े और खराब पाचन भी एनीमिया का कारण बन सकते हैं. 

वहीं पुरुषों में भी पाइल्स, अल्सर या गलत खानपान की आदतें धीरे-धीरे आयरन डेफिशिएंसी का कारण बन सकती है. 

आयरन की कमी के संकेत 

  • पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होना
  • आंखों के अंदर की त्वचा, हथेलियों या होठों का फीका या सफेद पड़ जाना
  • हल्का सा काम करने पर भी सांस फूल जाना या दिल की धड़कनें तेज हो जाना
  • बाल झड़ना
  • नाखून कमजोर होना
  • अजीब तरह की चीजें खाने का मन करना ( बर्फ या चौक)

ये भी पढ़ें: 90s वालों की यादों में आज भी है दादी की वो अदरक वाली चाय, क्यों बारिश में भीगने के बाद दी जाती थी ये ड्रिंक

डॉ. हंसाजी योगेंद्र 
डॉ. हंसाजी योगेंद्र की शिक्षा : मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से विज्ञान में स्नातक (जूलॉजी और केमिस्ट्री), श्री योगेन्द्रजी द्वारा स्थापित ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ से योग शिक्षक प्रशिक्षण और ‘द ओपन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फॉर कॉम्प्लिमेंटरी मेडिसिन’ से पीएचडी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button