मध्य प्रदेश

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी


इंदौर महू के बीच चलने वाली ट्रेन को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट रोजाना समोसे खाने के लिए ट्रेन रोक देते हैं, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है. बताया जा रहा है कि इंदौर और महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन राऊ के रंगवासा रोड पर अचानक रुक जाती है. 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदते हैं. इस वजह से ट्रेन रोजाना करीब 10 मिनट लेट हो रही है. क्षेत्रीय रहवासियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.

‘ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?’ राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह

वायरल वीडियो पर रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो को लेकर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो उनके संज्ञान में आया है. फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर यह वीडियो उसी डिवीजन का प्रतीत हो रहा है. 

वीडियो को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जाएगी कि ट्रेन वहां सिग्नल के कारण रुकी थी या बिना किसी कारण के. सभी तथ्यों की जांच के बाद यदि कोई गलती पाई जाती है, तो नियमानुसार पेनल्टी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रोज समोसे खाने रुकती है ट्रेन

दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट द्वारा रोज ट्रेन यहां पर समोसे खाने के लिए रोकी जाती है. इसके लिए लोको पायलट खुद नीचे उतर जाते हैं. बताया गया कि समोसो की वजह हर दिन यह ट्रेन करीब 10 मिनट लेट होती है. इलाके के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है.

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button