खबर

CBSE 10th Second Board Result 2026: 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां करेंगे चेक | CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Scorecard expected soon latest updates how to check date


CBSE 10th Second Board Result 2026: 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां करेंगे चेक

ये पहला मौका है जब सीबीएसई 10वीं क्लास की दो बोर्ड परीक्षाएं करवा रही हैं.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई, 2026 तक हुई थी. 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में 6.68 लाख के करीब छात्र शामिल हुए थे. इनमें इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी शामिल थे. CBSE के अनुसार 85 हजार से ज्यादा कंपार्टमेंट श्रेणी वाली छात्र थे. 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा बोर्ड DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी छात्र रिजल्ट को देख सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 का लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. रोल नंबर और एडमिट कार्ड की जानकारी भरें.
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें. 

बता दें कि ये पहला मौका है जब सीबीएसई 10वीं क्लास की दो बोर्ड परीक्षाएं करवा रही हैं. जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में आए रिजल्ट से खुश नहीं हैं, उन्हें नंबर बढ़ाने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा का विकल्प दिया गया है. वहीं मार्कशीट में जिस परीक्षा में ज्यादा नंबर आए हैं वो जोड़े जाएं. अगर किसी छात्र के मुख्य परीक्षा में किसी विषय में 60 अंक आए हैं. दूसरी परीक्षा में 50 अंक आते हैं, तो मुख्य परीक्षा वाले अंक फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे.

ये भी पढ़ें- CBSE Second Board Result 2026: DigiLocker से SMS तक, इन आसान तरीकों से मिनटों में देखें अपना स्कोर




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button