
Makar July Rashifal 2026: जुलाई 2026 का महीना मकर राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है. क्या इस माह आपको नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में प्रसन्न रहेगे, सदस्यों के साथ मिलकर रहे, लेकिन परिवार में कोई नया कार्य आरंभ करने का प्लान नहीं करे जिसे कोई नया विवाद बने ग्रहों का सहयोग मिल रहा है चौथे भाव के स्वामी मंगल पंचम भाव में है परिवार में सौहाद्र बनाकर रखे, शनि का सहयोग मिलेगा जिसे परिवार में भौतिक सुख सुविधा का प्राप्ति होगी पारिवारिक खर्च बढ़ जाएगी इसलिए बजट पर ध्यान दे.
व्यापार तथा नौकरी: वयोपार में उन्नति होगा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा पिता की परिवारिक व्यापार को चला रहे है उन्हें अच्छा लाभ होगा, देवगुरु वृहस्पति सातवे भाव में है बिजनेश में उन्नति देंगे. धन का लाभ होगा, नए वयोपार का प्लान किए है सफलता मिलेगी नौकरी में आपका प्रभाव मजबूत बनेगा कार्य क्षेत्र में अपना कम्युनिकेशन मजबूत रखे अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा.
शिक्षा तथा करियर: विद्यार्थी के लिए जुलाई का महिना शिक्षा के लिए अनुकूल रहेगा, सिलेबस पर ध्यान दे, पढाई पर अभिभावक तथा अध्यापक की नजर बनी रहेगी, कालेज में पढाई कर रहे है सहपाठी के भरोसा पर नहीं रहे अपने मेहनत पर ध्यान दे. करियर के लिए माह के सुरुआत ठीक नहीं रहेगा 04 जुलाई के बाद करियर में उन्नति करेगे हालांकि प्रतिद्वंदी परेशान करने की कोशिश करेगे फिर भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी.
प्रेम जीवन: प्रेम सम्बन्ध के लिए अनुकूल रहेगा शुक्र का प्रभाव मिलने के कारण एनर्जी, उत्साह रोमांस को लेकर चिंता बनी हुई है दूर होगी, पार्टनर के साथ प्रसन्न रहेगे पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा जिसके कारण रिश्ते में गहराई बढेगी. सिंगल है अगर किसी के प्रति नजदीकी बनी है उन्हें परपोज करे रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेगे परिवार का सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है कार्य के जिम्मेदारी के कारण थकान बनेगा आराम नहीं मिलने के कारण, अनिंद्रा का शिकायत बनेगी, सूर्य 16 जुलाई तक छठे भाव में रहेगे स्वास्थ्य में कोई खाश परेशानी नहीं होगी सूर्य के गोचर के बाद पाचन शक्ति कमजोर होगी इसलिए खान पान को लेकर परहेज रखे जरुरत से ज्यादा भोजन नहीं करे, संतुलित भोजन करे.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: हरा
उपाय:
नित्य भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन, लाल फुल डालकर अर्घ्य दे. जरुरतमंद लोगो को भोजन कराए. बुधवार को हरा मुंग का दान करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

