खबर

सिंहस्थ 2028 के लिए पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना, क्या-क्या हो रहा? | Simhastha 2028: Clean Shipra River six-lane and four-lane highways construction preparations for Simhastha Ujjain


उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और प्रदेश के शहरी विकास को लेकर एक अहम बैठक हुई, जि‍समें सिंहस्थ को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया गया कि इस बार के सिंहस्‍थ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. सिंहस्‍थ के दौरान लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए उज्‍जैन के अलावा अन्‍य जिलों में 25 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए जा रहे है. इन कार्यों में सड़कें, पुल-पुलिया, नवीन घाट निर्माण और शहर के बुनियादी ढ़ाचें के विकास से संबंधित कई महत्‍वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. सिंहस्‍थ के दौरान क्षिप्रा नदी के जल से स्‍नान हो सके इसके लिए सेवरखेडी-सिलारखेडी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है. कलेक्टर ने यह जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दी. इस बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य मौजूद रहे. 

सिंहस्थ 2028 के लिए क्या-क्या काम हो रहे?

  • कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि 919 करोड़ की लागत से कान्‍ह-क्‍लोज डक्‍ट डायवर्सन परियोजना पर कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षिप्रा नदी में दूषित जल न मिल सके. 
  • 778 करोड़ की लागत से 29 किमी से अधिक नए घाटों का निर्माण, 120 करोड रुपए की लागत से मौजूदा स्‍थायी घाटों का उन्‍नयन कार्य किया जा रहा है. इससे 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु 24 घंटे में स्‍नान कर सकेंगे.  

 ये भी पढ़ें-  उज्जैन से शुरू होगा देश का पहला टेंपल बॉन्ड, सिंहस्थ 2028 से पहले 11 मंदिरों के विकास के लिए जुटेंगे 200 करोड़

सिक्स लेन और फोर लेन मार्ग का हो रहा निर्माण

उज्‍जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 1692 करोड़ की लागत से उज्‍जैन-इंदौर सिक्स लेन मार्ग, 2,935 करोड़ की लागत से उज्‍जैन-इंदौर ग्रीनफील्‍ड मार्ग, 5,017 करोड़ की लागत से उज्‍जैन-जावरा फोर लेन मार्ग, 2,523 करोड़ की लागत से उज्‍जैन – झालावाड फोर लेन मार्ग, 351 करोड़ की लागत से उज्‍जैन – मक्सी फोर लेन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा शहर की आंतरिक सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य भी किया जा रहा है. 22 से अधिक नए पुल, 5 रेलवे ओवर ब्रिज, 17 नदी पुल का निर्माण भी जारी है. 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की.

ये भी पढ़ें-  उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: 5 मकान किए ध्वस्त, महाकाल मार्ग पर 15 साल पुरानी लीज खत्म होने पर एक्शन 

3 हजार हैक्‍टेयर में बनेंगे 30 पार्किंग सेक्टर  

रियल टाइम निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीयकृत डि‍जिटल कमांड प्‍लेटफार्म बनाया जाएगा. करीब 3 हजार हैक्‍टेयर से अधिक क्षेत्रफल में 30 पार्किंग सेक्‍टर बनाए जाएंगे. उज्‍जैन शहर जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 1,133 करोड से 200 एमएलडी जल शोधन संयंत्र, 700 से अधिक किमी का पाइप लाइन नेटवर्क, 17 नए ओवरहेड टेंक, 49 हजार 87 नए पेयजल कनेक्‍शन किए जाएंगे.  

जीरो वेस्‍ट होगा 2028 का सिंहस्‍थ 

उज्जैन कलेक्टर सिंह ने अनुसार, इस बार का सिंहस्‍थ जीरो वेस्‍ट होगा. इसे हरित सिंहस्‍थ बनाने के लिए 20 मेगावॉट की सोलर संयंत्र क्षमता प्रस्तावित है, जिससे 3.2 करोड़ युनिट का अनुमानित वार्षिक विद्युत उत्‍पादन किया जाएगा. इसके अलावा, स्‍वच्‍छता, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र में भी खास काम किए जा रहे हैं  

 ये भी पढ़ें- उज्जैन में अब सांदीपनि लोक: 108 फीट ऊंची श्रीकृष्ण मूर्ति, सिंहस्थ 2028 से पहले 9 थीम जोन व डिजिटल अनुभव भी

क्या बोले सीएम यादव? 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी.  प्रदेशवासियों के सहयोग से सिंहस्थ को ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय बनाया जाएगा. सीएम यादव ने कहा कि सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा. कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.  

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सख्ती: उज्जैन में 20 अवैध मकान ढहाए, कोर्ट स्टे खत्म होते ही कार्रवाई

लेखक के बारे में

img

Lalit Jain

संवाददाता

ललित जैन मध्यप्रदेश के उज्जैन से NDTV के संवाददाता हैं. 
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button