खबर

‘परशुराम अवतार और हाथ में संविधान’, काशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी का नए अवतार वाला पोस्टर | Youth Congress workers portraying rahul gandhi as Lord Parashurama displaying him holding a copy of Constitution performing milk abhishek


कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. उधर, वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा जश्न मनाया. उन्होंने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, ज‍िनके हाथ में संव‍िधान की प्रत‍ि भी है. कार्यकर्ताओं ने दूध से उनका अभिषेक किया और लड्डू का केक काटा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

दूध और गंगाजल से किया अभिषेक

वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर पोस्टर पर दूध और गंगाजल से किया अभिषेक. पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर में एक हाथ में फरसा तो दूसरे हाथ में संविधान की किताब पकड़े हैं.

कांग्रेस ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा- ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं. अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.

आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है. यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की विशेष बधाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में

img

विनय सक्सेना

चीफ सब एडिटर

व‍िनय सक्‍सेना ने नवभारत टाइम्‍स अखबार के साथ कर‍ियर की शुरुआत की थी। डि‍जि‍टल मीड‍िया में 10 साल से अधि‍क का अनुभव है.  NDTV ड‍िजि‍टल में बतौर ‘Chief…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button