खबर

यूपी में Gen-Z प्रोटेस्ट क्यों नहीं हुए? CM योगी ने NDTV को बताई वजह | UP CM Yogi Adityanath on gen g protest at ndtv creators manch



वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है. यहां सबसे अधिक छात्र और युवा हैं. प्रदेश की आबादी करीब 26 करोड़ है. क्या आपने यहां कभी कोई बड़ा युवा आंदोलन देखा है? क्या किसानों का कोई व्यापक विरोध-प्रदर्शन देखा है? यदि सरकार की किसी नीति या कार्य से लोगों को असहमति होती, तो वे भी सड़कों पर उतरते. सपा और कांग्रेस ने इसके लिए लाख प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

उन्होंने कहा कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है. जिन लोगों के दादा-दादी, माता-पिता और अन्य परिजनों ने वह दौर देखा हो, उन्हें कोई आसानी से गुमराह नहीं कर सकता. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कल तक चोरी और डकैती में शामिल थे, वे दरोगा कैसे बन सकते हैं? इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था और राज्य की क्षमता को नुकसान पहुंचाया था.

सपा के घोषणा पत्र CM योगी ने क्या कहा? 

सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए राजस्व के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि सपा ने करीब 4 लाख करोड़ रुपये की घोषणाएं की थीं, जबकि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश का कुल बजट ही लगभग 3 लाख करोड़ रुपये था. उन्होंने कहा, “मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार नहीं बनाना चाहते. हमारा उद्देश्य उन्हें स्थायी रूप से कौशल (स्किल) प्रदान करना है. हम उन्हें नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वालाबनाना चाहते हैं. वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई है.”

काशी के नमो घाट पर आयोजित NDTV क्रिएटर्स मंच पर देश की चर्चित हस्तियां पहुंच रही हैं. यहां संस्कृति, कला और विचारों का मंच सजा है. इसकी शुरुआत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू के साथ हुई. वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें शामिल हो रहे हैं. साथ ही सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी और नम्रता अदाणी भी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. मंच पर संगीत से लेकर साहित्य और फैशन से लेकर अर्थशास्त्र क्षेत्र से देश की कई बड़ी हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी.

ये भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने NDTV को बताया- 2024 से क्या सबक सीखा और 2027 का यूपी चुनाव अलग कैसे?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button