खबर

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से 500 रुपये से कम के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट | HDFC Bank UPI Payment SMS Rule Changes From January 1 2027 No SMS Alert for Below Rs 500 UPI Transactions



HDFC Bank UPI Alert: अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं और UPI से छोटे-छोटे पेमेंट करते हैं, तो अगले साल से आपके लिए एक बदलाव होने जा रहा है. 1 जनवरी 2027 से बैंक 500 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट भेजना बंद कर देगा. हालांकि, इन सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ग्राहकों को ईमेल के जरिए मिलती रहेगी. बैंक की इस बदलाव से SMS अलर्ट की संख्या कम जरूर होगी, लेकिन पेमेंट की जानकारी मिलना बंद नहीं होगा.

₹500 से कम के लेनदेन पर बंद होंगे SMS अलर्ट

HDFC Bank के नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन के लिए SMS नोटिफिकेशन नहीं भेजे जाएंगे. यानी अगर आप छोटा पेमेंट UPI से करते हैं, तो हर बार मोबाइल पर SMS नहीं आएगा. वहीं, ₹500 या उससे ऊपर के पेमेंट पर पहले की तरह अलर्ट को लेकर बैंक ने अलग से कोई बदलाव नहीं बताया है.

सभी UPI ट्रांजैक्शन का मिलेगा फ्री ईमेल अलर्ट 

SMS अलर्ट बंद होने के बावजूद ग्राहकों को UPI से जुड़े सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ईमेल के जरिए मिलती रहेगी. यह अलर्ट किसी भी अमाउंट के पेमेंट पर आएगा. बैंक इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज भी नहीं लेगा. यानी ईमेल अलर्ट पूरी तरह फ्री रहेंगे.

 रजिस्टर्ड ईमेल ID जरूर करें चेक

अगर आप चाहते हैं कि आपके हर UPI पेमेंट की डिटेल ईमेल पर मिलती रहे, तो बैंक में रजिस्टर्ड ईमेल ID को सही से चेक कर लें और जरूरत लगे को अपडेट कर लें. आपका ईमेल सही है या नहीं ये भी चेक कर लें, ताकि 1 जनवरी 2027 से इस बदलाव के बाद भी ट्रांजैक्शन की जानकारी आसानी से मिलती रहे.

SMS अलर्ट बंद कैसे करें?

अगर आप बैंक के किसी खास SMS अलर्ट को बंद करना चाहते हैं, तो अलर्ट की कैटेगरी चुनकर ‘Delete’ पर क्लिक करें. इसके बाद चुने गए अलर्ट को हटाने के लिए ‘Confirm’ पर क्लिक करके अलर्ट बंद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | RBI ने ATM और कार्ड पेमेंट नियमों में किया बड़ा बदलाव, फ्री लिमिट के बाद लगेगा इतना चार्ज

यह भी पढ़ें | गोल्ड लोन लेने वालों को झटका: अब हर महीने भरनी होगी ब्याज की किस्त, सोने की कीमतों में गिरावट के बीच RBI सख्त




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button