खबर

शाहरुख की KING और सलमान की मातृभूमि के बीच रिलीज होगी विवेक ओबरॉय की फिल्म, कहा- फिल्म की अपनी किस्मत होती है | Vivek Oberoi on Mr and Mrs Grey clash with Shah Rukh khan King and Salman khan Maatrubhumi he says film has own destiny



बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेराय ने सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बहादुरी और साहस को दिखाने वाली हर फिल्म दर्शकों के सपोर्ट और तारीफ की हकदार है. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म के बारे में बात करते हुए, विवेक ओबेराय ने उम्मीद जताई कि इसे खूब प्यार और सफलता मिलेगी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ओबेराय और लाखिया पहले भी साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने 2007 की फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में एक साथ काम किया था. 

विवेक ओबरॉय ने मातृभूमि का किया सपोर्ट

विवेक ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बहादुरी और साहस पर बनी कोई भी फिल्म दर्शकों के सपोर्ट की हकदार है. मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को बहुत प्यार मिलेगा.” निर्देशक को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लाखिया को बड़ी सफलता मिलेगी और यह फिल्म लोगों को प्रेरित करेगी. सशस्त्र बलों को सम्मान देने वाली फिल्मों के महत्व पर जोर देते हुए ओबेराय ने कहा, “मैंने हमेशा यही माना है कि जो फिल्म वर्दी पहने हमारे भाई-बहनों के लिए हमारे दिलों में सम्मान जगाती है, उसे सफल होना ही चाहिए.”

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां

मातृभूमि और किंग से टक्कर पर बोले विवेक ओबरॉय  

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘मातृभूमि’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ मुकाबला हो सकता है, तो ओबेराय ने कहा कि हर फिल्म के अपने दर्शक होते हैं और उसकी अपनी किस्मत होती है. उन्होंने कहा, “हर फिल्म के अपने दर्शक होते हैं. अगर किसी फिल्म को सफल होना है, तो उसे अपने दर्शक कहीं न कहीं मिल ही जाएंगे और अगर ऐसा नहीं होना है, तो वह खाली थिएटर में भी सफल नहीं होगी. इस लिहाज से, हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है.”

एक्टर ने अपने पिता से मिली एक अहम सीख भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया था कि अपनी व्यक्तिगत अहमियत को पेशेवर नतीजों से अलग रखना चाहिए. उन्होंने बताया, “मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते हैं कि हर फिल्म बस एक कोशिश होती है. यह किसी व्यक्ति की निजी असफलता या सफलता को नहीं दर्शाती. अगर आपकी फिल्म सुपर हिट हो जाए, तो उसका श्रेय खुद न लें और अगर वह फ्लॉप हो जाए, तो उस पर दुखी न हों. यह तो बस एक प्रयास एक कोशिश थी.”

11 दिसंबर को रिलीज होगी विवेक ओबरॉय की फिल्म

विवेक ओबेरॉय अभिनीत ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- नई भोजपुरी फिल्म अनपढ़ बहू’ का ट्रेलर रिलीज, संजना पांडेय ने दिखाई परिवार की अनबन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button