मनोरंजन

‘ये प्रेम मोल लिया’ के आगे पस्त ‘गनमास्टर जी9’, दूसरे दिन भी नहीं जमा पाई धाक, जानें कलेक्शन


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. इसके आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है. यहीं तक हॉलीवुड की फिल्म ‘गॉडजिला’ भी इंडिया में इसके आगे नहीं टिक पाई. ऐसे में इस फ्राइडे ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ को रिलीज किया गया.

‘रामायण’ के तबाही के बीच ‘ये प्रेम मोल लिया’ इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे पर दोनों ही फिल्मों ने सिंगल डिजिट में अच्छा खासा बिजनेस किया लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म के आगे इमरान की फिल्म धाक नहीं जमा रही है और दूसरे दिन यानी कि शनिवार को भी ये इससे पीछे रही. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘गनमास्टर जी9’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘गनमास्टर जी9’ ने पहले ही दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसी के साथ ही ये इमरान हाशमी की पोस्ट कोविड दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी.
– वहीं, फिल्म को दूसरे दिन भी ठीकठाक कमाई कर रही है और रात 8.30 बजे तक इसने 3.24 करोड़ का बिजनेस किया. 
– इस पर ऑक्यूपेंसी भी 13.0% दर्ज की गई. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 6.89 करोड़ पहुंच गया है.
– हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 2 3.24 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 13.0%
टोटल कलेक्शन 6.89 करोड़  

‘ये प्रेम मोल लिया’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही अगर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ये इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ से ज्यादा कमाई कर रही है. दूसरे दिन भी ये इससे आगे है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म ने दूसरे दिन रात 8.30 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 4.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 14.0% दर्ज की गई है. 
– जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 8.26 करोड़ हो चुका है.

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 2 4.26 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 14.0%
टोटल कलेक्शन 8.26 करोड़  

‘रामायण’ ने सबका पत्ता किया साफ, जानें 24वें दिन का कलेक्शन

इसके साथ ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबका पत्ता ही साफ कर दिया है. 24वें दिन भी ये अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. इसके आगे ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ की कमाई पर ब्रेक लग गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन रात 8.30 बजे तक 10.35 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1,010.90 करोड़ हो चुका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button