खबर

गाजर और हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? जानें विंटर स्पेशल चटपटा अचार बनाने का आसान तरीका | Gajar Hari Mirch Ka Achar Kaise Banaye | How To Make Carrot And Green Chilli Pickle Recipe


गाजर और हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? जानें विंटर स्पेशल चटपटा अचार बनाने का आसान तरीका

गाजर मिर्च का अचार कैसे बनाएं.

NDTV

Carrot And Green Chilli Pickle In Winter: सर्दियां आते ही भारतीय घरों में तरह-तरह के अचार बनने लगते हैं. घर में बना अचार दाल-चावल, पराठा किसी के साथ भी अच्छा लगता है. लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा जो अचार खाया जाता है वो है गाजर और हरी मिर्च का. अगर आप भी इस बार इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो इस ट्रिक से झटपट तैयार कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसे आप हफ्तों तक खराब होने से भी बचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

कैसे बनाएं गाजर हरी मिर्च का अचार- (How To Make Carrot And Green Chilli Pickle)

सामग्री- 

  • गाजर 
  • हरी मिर्च
  • सरसों का तेल
  • सरसों के दानें
  • सौंफ 
  • मेथी दाना 
  • कलौंजी 
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक 
  • सिरका 
  • हींग 
  • नींबू 
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धो ले, गाजर को छील लें. अब गाजर को लंबी-लंबी पतली-पतली फांक में काट लें.
  2. हरी मिर्च को भी धो लीजिए. हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा लें. अगर मिर्च बहुत लंबी है, तो उसको दो टुकड़ों में काट लें.
  3. अब गाजर और हरी मिर्च को एक साफ कपड़े पर फैला दें. इसको 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें, या पंखे के नीचे सुखा दें.
  4. गाजर और मिर्च में पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए. अगर पानी रहेगा, तो अचार जल्दी खराब हो जाएगा, फंगस लग जाएगा.
  5. एक कड़ाही लीजिए. उसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डाल दीजिए. इसको धीमी आंच पर 1 मिनट तक भून लें. 
  6. बस, हल्की सी खुशबू आने लगे, तभी गैस बंद कर दें. ज्यादा न भूनें, नहीं तो मसाला कड़वा हो जाएगा.
  7. इस भुने हुए मसाले को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसको मिक्सी में दरदरा पीस लें. 
  8. एकदम बारीक पाउडर मत बनाइए. दरदरा मसाला ही अचार में अच्छा लगता है.
  9. अब इस मसाले में हल्दी पाउडर डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, कलौंजी डाल दें, नमक डाल दें.
  10. सबको अच्छी तरह मिला लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डाल दें.
  11. तेल को अच्छी तरह गरम करें, जब तक उससे धुआं न निकलने लगे. 
  12. सरसों के तेल को कच्चा न डालें. कच्चा तेल अचार को खराब कर देता है.
  13. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें हींग डाल दें.
  14. तेल को ठंडा होने दें. तेल गुनगुना रह जाए, तभी अचार में डालना है.
  15. इसके बाद एक बड़ा बर्तन लें. उसमें सूखी हुई गाजर डाल दें, हरी मिर्च डाल दें. 
  16. ऊपर से तैयार किया हुआ मसाला डाल दें. अब ऊपर से गुनगुना सरसों का तेल डाल दें. 
  17. इसमें 2 बड़े चम्मच सिरका डाल दें. सिरका डालने से अचार लंबे टाइम तक चलता है, खराब नहीं होता. 
  18. इसमें 2 नींबू का रस निचोड़ दें. नींबू से अचार में खट्टापन आएगा, टेस्ट बढ़ जाएगा.
  19. अब सबको हाथ से अच्छी तरह मिला लें. एक कांच की बरनी लीजिए. बरनी को अच्छी तरह धोकर, सुखाकर लीजिए. बरनी में पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए.
  20. अब अचार को बरनी में भर दें. अचार को ऊपर से दबा-दबाकर भरिए, ताकि हवा न रहे. अब बरनी को ढककर 2-3 दिन के लिए धूप में रख दें. 
  21. रोज दिन में एक बार बरनी को हिला दें, ताकि मसाला नीचे-ऊपर हो जाए.
  22. गाजर और हरी मिर्च का अचार तैयार है इसे आप दाल चावल या पराठे के साथ खा सकते हैं.

ये वीडियो भी देखें- 

ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मूली और हरी मिर्ची का देसी अचार, बिना भूख भी खा जाएंगे चार-चार रोटियां




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button