खबर

सर्दियों में शादी-पार्टी के लिए परफेक्ट है तमन्ना भाटिया की ये फ्लोरल साड़ी, जानें कीमत और डिजाइन | tamannaah bhatia 65500 floral saree lilies parijat print sadhguru meet fashion look



शादियों का बड़ा सीजन चल रहा है अगर आपको भी बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फैशन सेंस की तरह शादी की पार्टी में अपने रिश्तेदारों के बीच चर्चा में रहना है तो ये फ्लोरल साड़ी आपको जरूर लेनी चाहिए. इन दिनों तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, कभी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का ट्रेडिशनल लुक सुर्खियां बटोरता है तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींचता है. हाल ही में तमन्ना फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के साथ मुंबई में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी. पहली नजर में ही इस साड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया. खास बात यह है कि इसकी कीमत करीब 65,500 रुपये बताई जा रही है. आइए जानते हैं तमन्ना की इस साड़ी में क्या खास है और उन्होंने अपने लुक को कैसे स्टाइल किया.

65,500 रुपये की फ्लोरल साड़ी में दिखीं तमन्ना

तमन्ना भाटिया ने इस खास मौके के लिए फैशन ब्रांड पिचिका (Picchika) की साड़ी चुनी. यह ब्रांड अपने हैंड प्रिंटेड कपड़ों के लिए जाना जाता है. ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साड़ी की कीमत 65,500 रुपये है. साड़ी का रंग डल रोज यानी हल्का गुलाबी है. इस पर लिली और पारिजात के फूलों के खूबसूरत प्रिंट बने हुए हैं. इटैलियन प्योर सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार इस साड़ी पर मोतियों की बारीक डिटेलिंग की गई है. वहीं, फूलों की डंडियों को गोल्ड गोटा वर्क से सजाया गया है जो इसे खास लुक देता है.

मैचिंग दुपट्टे और जूलरी से पूरा किया लुक

तमन्ना ने साड़ी के साथ कोटा सिल्क का साइड दुपट्टा कैरी किया. इस पर भी लिली और पारिजात के फूलों के हैंड प्रिंट नजर आए. अपने लुक को और आकर्षक बनााने के लिए उन्होंने अपने जूलरी ब्रांड तमन्ना फाइन ज्वेलरी का नेकलेस, ईयररिंग्स और गोल्ड बैंगल्स पहने. मेकअप की बात करें तो उन्होंने मैट-ड्यूई बेस, पिंक ब्लश, सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक और आईलाइनर लगााया. माथे पर लगी छोटी सी लाल बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा दिए.

सद्गुरु से की समय और उम्र पर बात

इस कार्यक्रम में तमन्ना ने सद्गुरु से उम्र बढ़ने और समय के बीतने को स्वीकार करने को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि लोग समय के गुजरने जैसी स्वाभाविक प्रक्रिया को सहजताा से क्यों नहीं स्वीकार कर पाते. इस पर सद्गुरु ने कहा कि भारत में पहले लोग उम्र बढ़ने को सहजता से स्वीकार करते थे, लेकिन अब पश्चिमी सोच का प्रभाव बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी के सिर्फ एक पहलू को सबसे ज्याादा महत्व देने से जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है. इस बातचीत के सााथ तमन्ना का खूबसूरत साड़ी लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.

ये भी पढ़ें- DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा

ये भी पढ़ें- राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- घर में ड्राई क्लीन कैसे करें? कोट-ब्लेजर और जैकेट ड्राई क्लीन करने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- सर्दियों में टंकी का पानी गर्म कैसे रखें? अपनाएं ये 3 आसान हैक, कम हो जाएगी गीजर की जरूरत






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button