खबर

गुरुग्राम के 20 रूटों पर दौड़ेगी 100 AC इल्केक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट और किराया | Gurugram 100 AC electric buses to run on 20 routes CM flags them off check routes and fares



हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को 100 नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है. इन्हें नए डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (GMCMB) के बेड़े में शामिल ये बसें 20 रूटों पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिलने के साथ-साथ वायु प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने सेक्टर-48 में 17 करोड़ रुपये की लागत से बने जीएमसीबीएल के नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया, जो प्रदेश का तीसरा इलेक्ट्रिक बस डिपो है.

क्या होगा बस का किराया

बस का किराया सामान्य रूप से तय किया गया है. 0 से 6 किलोमीटर तक 15 रुपये, 6 से 13 किलोमीटर तक 25 रुपये और 13 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 35 रुपये किराया तय किया गया है.

नए चार्जिंग स्टेशन

नए ई-डिपो में 24 चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं और तीन नए चार्जिंग स्टेशन (सेक्टर-103, सेक्टर-65 और मानेसर) भी प्रस्तावित हैं. 100 ई-बसों के जुड़ने से बेड़े की संख्या बढ़कर 250 हो गई है , यहां पहले से 150 सीएनजी बसें संचालित हैं. प्रदेश के 10 बड़े शहरों में फिलहाल 160 ई-बसें चल रही हैं, जिन्हें इस वर्ष के अंत तक 375 करने का लक्ष्य है.

बसों की खासियत

9 मीटर लंबी ये स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें चालक समेत कुल 27 सीटों वाली हैं. इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी हैमर, दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, एलईडी डिस्प्ले, उद्घोषणा प्रणाली और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग की सुविधा दी गई है.

क्या होगा बस का रूट

यह बसें मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर हब, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, द्वारका एक्सप्रेसवे और नए आवासीय सेक्टरों को जोड़ेंगी. प्रमुख मार्गों में डूंडाहेड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन (321), धनकोट से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (322), रेलवे स्टेशन से थाना मोड़ (323), बीपीटीपी सेक्टर-37डी से टाटा इंटेलियन पार्क सेक्टर-58 (324), गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर (325), राम मंदिर पालम विहार से सेक्टर-58 (326), महावीर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो (328), रेलवे स्टेशन से कंकरौला/भांगरौला (329), महावीर चौक से वजीरपुर टी-पॉइंट (330), रेलवे स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो (112) और मिलेनियम सिटी सेंटर गेट नंबर-4 से सिग्रम-10 (127) शामिल हैं.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग व पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नागरिकों से निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग अपनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-बिहार के 18 रूट पर 200 से ज्यादा सस्ती बसें चलेंगी, पटना-दरभंगा से भागलपुर तक किराया तय, चेक करें लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button