खबर

परिसीमन बिल पास हुआ तो यूपी में होंगी अधिकतम 650 विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई डिटेल | delimitation-bill-up-650-assembly-seats-amit-shah-details



महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए सरकार परिसीमन बिल भी ला रही है. इसे लोकसभा और राज्यसभा से पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है. इस बीच अमित शाह ने परिसीमन बिल पारित होने के बाद यूपी में भी अधिकतम सीटें बढ़ने की बात कही है. फिलहाल यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होता है, लेकिन अधिकतम सीटों की संख्या फिलहाल 500 है. अब इसमें इजाफा होगा और परिसीमन बिल को मंजूरी मिली तो आंकड़ा 650 हो जाएगा. खुद होम मिनिस्टर अमित शाह ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. 

अमित शाह ने लिखा, ‘मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है. इसके साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है. इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा.’

नारी शक्ति को मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है. कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा. विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी. महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें.

मोदी सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए सोमवार, 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है. 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होगी और 3 दिसंबर तक दोनों सदनों की कार्यवाही चलने की संभावना है. इस साल अप्रैल में सरकार ने यह विधेयक पारित कराने की कोशिश की थी. लेकिन तब विपक्ष की एकजुटता के कारण बिल पारित नहीं हो सका था. मोदी सरकार के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब कोई विधेयक संख्या बल के अभाव में पारित नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें : परिसीमन बिल पर बोली कांग्रेस- हमेशा के लिए सत्ता हथियाने की कोशिश, उठा दिया SC-ST वाला एक सवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button