खबर

अक्षय नवमी पर क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? जानें धार्मिक महत्व | Akshaya Navami 2026 Amla Tree Puja And Significance



हमारे देश की संस्कृति में पेड़-पौधों को केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में कई ऐसे वृक्षों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें देवतुल्य मानकर पूजा जाता है. तुलसी, पीपल, वट और आंवला ऐसे ही पवित्र वृक्ष हैं. इनमें आंवला विशेष महत्व रखता है. आंवला को सिर्फ एक फल नहीं, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं में भी इसका खास स्थान बताया गया है.

आंवला नवमी की कहानी

धार्मिक मान्यता के अनुसार सृष्टि की रचना के समय ब्रह्मा जी ध्यान में लीन थे. उसी दौरान उनके नेत्रों से कुछ अश्रु धरती पर गिरे, जिनसे आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति हुई. ऐसा माना जाता है कि इस दिव्य वृक्ष के प्रकट होने के बाद ही देवताओं का आविर्भाव हुआ था. यही कारण है कि सनातन परंपरा में आंवले को बेहद पवित्र माना जाता है. नीयमीट रूप से आंवला का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

अक्षय नवमी क्यों मनाई जाती है?

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ, व्रत, जप और दान का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे अक्षय नवमी कहा जाता है. कई जगह इसे धात्री नवमी और कूष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है.

आंवले के पेड़ की पूजा कैसे करें?

अक्षय नवमी के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और आंवले के वृक्ष के पास जाएं. इसके बाद वृक्ष की जड़ में जल और दूध अर्पित करें. फिर कच्चा सूत या कलावा वृक्ष के चारों ओर बांधें और घी या कपूर का दीपक जलाकर आरती करें. श्रद्धानुसार आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करें. कई स्थानों पर 108 परिक्रमा करने की परंपरा भी प्रचलित है.

इस दिन दान क्यों जरूरी माना जाता है?

आंवले के वृक्ष में ब्रह्मा जी सहित कई देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन कराना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. अगर आप इस दिन आंवला, वस्त्र, अन्न, गाय या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करते हैं, तो आपको पुण्य मिल सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: हथेली पर ऐसा Y का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button