

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 1,260 पदों पर बंपर भर्ती जारी की है. इस भर्ती अभियान में 10वीं पास युवाओं से लेकर बी.टेक (B.Tech) और डिप्लोमा डिग्री होल्डर तक के लिए मौके हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन की प्रोसेस 12 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं. ृ
कहां कितने पदों पर होगी भर्ती?
कुल 1,260 पदों में से 185 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और 1,075 पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए हैं-
जिसमें जूनियर इंजीनियर के सबसे अधिक 75 पद दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) में, 67 पद NDMC में, 26 पद MCD में, 14 पद दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) में और 3 पद दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में हैं.
MTS
सर्वाधिक हिस्सेदारी शिक्षा निदेशालय में है, जहां जनरल ड्यूटी के 757 पद और आया के 239 पद (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित) शामिल हैं. बाकी पद बिजनेस एवं टैक्स डिपार्टमेंट और मेजरमेंट एंड वेइंग डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों में वितरित हैं.
जरूरी योग्यता
MTS
अधिकांश विभागों में केवल 10वीं पास होना काफी है और किसी एक्सपीरिएंस की जरूरत नहीं है. वहीं, DUSIB के पदों के लिए ITI पास कैंडिडेट्स भी योग्य हैं.
जूनियर इंजीनियर
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. NDMC और MCD में डिप्लोमा होल्डर के लिए 2 साल का एक्सपीरिएंस जरूरी है. बता दें कि डिग्री होल्डर्स के लिए एक्सपीरिएंस जरूरी नहीं. दिल्ली ट्रांसको में किसी अनुभव की मांग नहीं है, जबकि एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में डिप्लोमा के साथ 2 साल का एक्सपीरिएंस मांगा गया है.
आयु सीमा
सामान्य तौर पर आयु सीमा 18 से 27 साल है, जबकि NDMC में JE पद के लिए अधिकतम आयु 32 साल है. आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी. SC/ST को 5 साल, दिल्ली के OBC को 3 साल और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी. दिल्ली के बाहर के OBC कैंडिडेट्स को सामान्य कैटेगरी में गिना जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
MTS (लेवल-1)
18,000 से 56,900 तक.
JE (लेवल-6)
35,400 से 1,12,400 तक.
दिल्ली ट्रांसको में JE (लेवल-8)
52,000 से 1,51,100 तक.
आवेदन शुल्क और सिलेक्शन प्रोसेस
आवेदन शुल्क 100 है, जिसका भुगतान केवल SBI e-Pay के जरिए होगा, जोकि नॉन-रिफंडेबल है. सभी महिलाओं, SC, ST, दिव्यांग (PwD) और योग्य पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन फ्री है.
एग्जाम पैटर्न
JE पद के लिए दो स्टेप्स (Two-Stage) में टेक्निकल क्षमता को परखा जाएगा. पहले चरण में 200 नंबरों के पेपर (100 नंबर इलेक्ट्रिकल सब्जेक्ट के) और दूसरे स्टेप में 150 सवाल, जो कुल 200 नंबर के होंगे. वहीं, MTS के लिए 200 नंबर के 200 सवाल की सिंगल-स्टेज एग्जाम होगा.
नेगेटिव मार्किंग व क्वालिफाइंग मार्क्स
हर गलत जवाब पर 0.25 अंक और दूसरे चरण के 2 नंबर वाले सवाल में गलत जवाब पर आधा नंबर 0.50 काटा जाएगा. न्यूनतम पासिंग मार्क्स जनरल/EWS के लिए 40 फीसदी, दिल्ली OBC के लिए 35 फीसदी और SC/ST के लिए 30 फीसदी हैं.
जरूरी सलाह
एक बार फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद कैटेगरी सहित किसी भी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसलिए फॉर्म बेहद सावधानी से भरें. एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर नजर बनाए रखें.





