खबर

33 साल पुराना गाना, 25 किलो की ड्रेस पहनकर थिरकी थीं श्रीदेवी, पक्षियों के पंखों से बना था ताज, फ्लॉप फिल्म का ये गीत आज भी यादगार | 33 year old song sridevi wore 25 kg dress flop film iconic song



नई दिल्ली:

साल 1993 में आई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन श्रीदेवी का एक गाना आज भी लोगों के जहन में है. ‘पर्दा उठा’ गाने में एक्ट्रेस ने जो लुक कैरी किया था वो सिर्फ दिखावा या स्टाइल के लेवल पर नहीं बल्कि मेहनत और आर्ट का एक अनोखा मिक्स था. इस गाने के लिए डिजाइनर नीता लूला ने एक ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार किया जो करीब 25 किलो वजन का था. जी श्रीदेवी ने 25 किलो का कॉस्ट्यूम पहन इस गाने को शूट किया था और उनके चेहरे पर इस भारी वजन की एक भी शिकन नहीं दिखती.

इस खास ड्रेस में पंख, मेटल के टुकड़े, स्टोन और राइनस्टोन का इस्तेमाल किया गया था. हेडगेयर खास तौर पर भारी और अट्रैक्टिव था. नीता लूला ने बताया कि इस लुक का आइडिया उन्हें एडी मर्फी की हॉलीवुड फिल्म कमिंग टू अमेरिका से मिला था. फिल्म देखने के कुछ हफ्ते बाद ही श्रीदेवी ने उन्हें इस गाने के लिए बुलाया. उस समय हॉलीवुड फिल्म की यादें ताजा थीं, इसलिए उन्होंने कुछ बड़ा और अलग सोचने का फैसला किया.

श्रीदेवी ने जब नीता का बनाया हुआ स्केच देखा तो वह मुस्कुराईं और पूछा कि क्या ये सच में बन पाएगा. नीता ने जवाब दिया हां, वो इसे जरूर पूरा करेंगी. क्रॉफर्ड मार्केट से खास पंख लाए गए, फिर चेन मेल, स्टोन और मेटल पीसेस को जोड़कर हेडगियर तैयार किया गया. कॉस्ट्यूम में सैकड़ों हाथ से उकेरे गए मेटल पीस भी लगे थे.

शूटिंग के दौरान दिन भर लंबा काम चलता था. सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक श्रीदेवी इस भारी कॉस्ट्यूम में डांस करती रहीं. वजन के बावजूद उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस देखकर लोग हैरान रह जाते थे. फिल्म भले ही सक्सेसफुल ना रही हो लेकिन इस गाने और श्रीदेवी के गोल्डन लुक ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा. आज भी जब लोग रूप की रानी चोरों का राजा की बात करते हैं तो सबसे पहले ‘पर्दा उठा’ वाला वो शानदार और अट्रैक्टिव लुक याद आता है. श्रीदेवी की आर्ट और डेडिकेशन की ये एक यादगार मिसाल है.

यह भी पढ़ें: 37 साल पहले आए इस गाने में छिपा है जुदाई का दर्द, साधना सरगम की आवाज और मीनाक्षी शेषाद्री के बंजारन वाले लुक ने बनाया क्लासिक




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button