मध्य प्रदेश

भोपाल: बाइक टैक्सी से गिरकर डंपर की चपेट में आई महिला पत्रकार, मौके पर मौत


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार की जान चली गई. वह बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं. इसी दौरान एक दूसरी बाइक के अचानक सामने आने से बाइक टैक्सी का संतुलन बिगड़ गया और महिला सड़क पर गिर गईं. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे पर हुई. मृतका की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल में एक निजी न्यूज चैनल में पत्रकार के तौर पर काम करती थीं.

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की बड़ी रेड, वन अधिकारी के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति

कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे ने बताया कि सपना बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं. इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने अचानक बाइक टैक्सी के सामने कट मार दिया.

अचानक सामने आई बाइक की वजह से बाइक टैक्सी चालक अपना संतुलन खो बैठा. इसके चलते सपना सड़क पर गिर गईं. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनके सिर को कुचल दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद फरार हुए आरोपी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक टैक्सी चालक, दूसरी मोटरसाइकिल सवार और डंपर चालक मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

छतरपुर में तनाव! धीरेंद्र शास्त्री और यादव महासभा के समर्थक आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सपना का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के जरिए हादसे में शामिल वाहनों और उनके चालकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button