खबर

DIY Balcony Makeover: बालकनी दिख रही है काफी पुरानी? पैसे खर्च किए बिना यूं करें मेकओवर, जान लें कमाल के 4 हैक्स | How to makeover balcony know 4 budget friendly hacks balcony ko kaise sajaye



DIY Balcony Makeover: हर कोई चाहता है कि उसके घर की बालकनी खूबसूरत, सुकूनभरी और आकर्षक दिखे, लेकिन समय के साथ ये पुरानी और बेजान लगने लगती है. ऐसे में सभी को लगता है कि बालकनी का मेकओवर करने के लिए महंगे फर्नीचर या सजावटी सामान पर पैसे खर्च करना जरूरी है. लेकिन ऐसा नहीं है, आप पैसे खर्च किए बिना भी बालकनी को सजा सकते हैं. इसके लिए आपको बस थोड़ी की क्रिएटिविटी और पुरानी चीजों की जरूरत होगी. इनकी मदद से आप अपनी बालकनी को नया, हरा-भरा और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. आइए जानते हैं 4 ऐसे बजट-फ्रेंडली DIY हैक्स, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए आपकी बालकनी की रौनक फिर से लौट सकती है.

1. इस्तेमाल करें प्लास्टिक के पुराने कंटेनर

पुरानी प्लास्टिक की बाल्टियों, डिब्बों और बोतलों को फेंकने की बजाय आप इनका इस्तेमाल पौधों को सजाने के लिए कर सकते हैं. आप इनकी मदद से खूबसूरत गमले बना सकते हैं. इसके लिए आप इनमें नीचे पानी निकलने के लिए छोटे-छोटे छेद कर दें, बाहर से अपनी पसंद के रंगों से पेंट करें और फिर इनमें फूल, हर्ब्स या छोटे पौधे लगाा दें. इससे आपकी बालकनी रंग-बिरंगी और शानदार दिखेगी.

2. पुरानी क्रेट्स का करें इस्तेमाल

बालकनी के लिए आप फर्नीचर खरीदने का सोच रहे हैं तो आप इनकी जगह आप लकड़ी के क्रेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनका इस्तेमाल बैठने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए आप मजबूत क्रेट्स को एक-दूसरे के ऊपर या बगल में लगाएं, उन पर कंफर्टेबल कुशन रखें और नीचे बची जगह मेंं गार्डनिंग का सामान बाकी चीजें स्टोर करें. इससे कम खर्च में आपकी बालकनी को स्टाइलिश दिखेगी.

3. पुरानी साड़ी या दुपट्टे करें रियूज

पुराने और इस्तेमाल में न आने वाले दुपट्टों या हल्की साड़ियों को बालकनी के पर्दों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें रेलिंग के पास या बैठने वाली जगह के आसपास टांगने से बालकनी के लुक में चार-चांद लगेंहे. साथ ही इससे प्राइवेसी मिलती है और पूरा एरिया ज्यादा खूबसूरत नजर आता है.

4. कांच की बोतलों को करें यूज

बालकनी को सजाने के लिए आप पुरानी कांच की बोतलों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बोतलों को अच्छी तरह साफ करें, फिर उन्हें रंगों, पेंटिंग या बाकीचीजों से सजाएं. इसके बाद इन्हें बालकनी की दीवारों या रेलिंग पर सुरक्षित तरीके से टांगकर फूलदान या डेकोरेटिव पीस केे रूप में इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: पराली से कैसे बनाएं साबुन और डिटर्जेंट?, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें: टाइल्स के बीच की काली लाइनें कैसे साफ करें? 1 ट्रिक से चमकाएं फर्श, अपनाएं ये आसान तरीका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button