खबर

किशोर कुमार का सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना | Kishore Kumars most difficult song which people mistake for an easy one left his son sweating while singing it



नई दिल्ली:

अमित कुमार (Amit Kumar) एक प्लेबैक सिंगर के साथ-साथ कंपोजर और एक्टर भी हैं. उन्होंने अपनी खुद की म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी, जिसका नाम उन्होंने ‘कुमार ब्रदर्स म्यूजिक’ रखा था. अमित कुमार जाने माने सिंगर और एक्टर किशोर कुमार के बेटे हैं. उन्होंने अपने पिता के रास्ते पर चलकर सिंगिंग इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल किया. अमित का जन्म 3 जुलाई 1952 को कोलकाता में हुआ था. अमित कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टर रहते हैं और अपने करियर से जुड़ी कई बातें अपने फैंस के बीच साझा करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने एक गाने को लेकर ऐसा राज खोला, जो शायद ही किसी को पता हो. उन्होंने पिता किशोर कुमार के उस मुश्किल गाने के बारे में बताया, जिसे गाते वक्त अमित कुमार के पसीने छूट गए थे. 

किशोर कुमार का सबसे बेस्ट सॉन्ग 

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिताजी किशोर कुमार का जो सबसे बेस्ट सॉन्ग मुझे लगता है, वह ‘दुखी मन मेरे’ है. लोगों को लगता है कि यह गाना बहुत आसान है, लेकिन मैं यह कह दूं, यह गाना बहुत ही मुश्किलों से भरा है. लेकिन लोगों को लगता है कि यह गाना बहुत ही आसान है. सिंगर ने आगे बताया कि कोलकाता में मोहम्मद रफी साहब जी का एक शो था. जिसमें मैं यह गाना गा रहा था. मुझसे पहले रफी साहब गा रहे थे. जिनके बाद मैंने गाया. मैं यह बात साल 1973 की कर रहा हूं. रफी साहब साइड में मेरा गाना सुन रहे थे. वह मेरे पास आए, मैंने उनके पैर छुए. उन्होंने मुझसे कहा कि तू कितना पसीना-पसीना हो रहा है. तू कैसा गाना गाता है. बता दूं, मैंने ‘दुखी मन मेरे’ गाना शो में गाया था. मेरे गाने की लाइन सुनकर रफी साहब ने मेरी बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि कितने शानदार तरीके से मैंने यह गाना गाया. उन्होंने खुद मुझसे कहा कि यह गाना बहुत ही मुश्किल है और तूने इस गाने में चार चांद लगा दिए. सिंगर अमित कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जहां उनके चाहने वाले उनके इंटरव्यू सुनने के बाद सिंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे.

एक्टर भी हैं अमित कुमार

यह बहुत कम लोग जानते हैं कि सिंगर अमित कुमार एक गायक के साथ-साथ बहुत अच्छे एक्टर भी हैं. उन्होंने साल 1964 में आई फिल्म दूर गगन की छांव में से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने रामू के किरदार निभाया था. जिसके बाद 1971 में आई फिल्म दूर का रही में उन्होंने जीतू का किरदार निभाया. जिसके बाद अमित कुमार ने लगभग 5 और फिल्मों में काम किया. साल 1989 में आई फिल्म ममता की छांव में उन्होंने को-डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. इसके बाद सिंगर ने टीवी जगत की तरफ कदम रखा जहां. 2007 में आया शो ‘के फॉर किशोर’ में बतौर जज नजर आए. इसके अलावा सारेगामापा बांग्ला में भी उन्होंने बतौर जज अपना जलवा विखेरा. अमित कुमार को प्लेबैक सिंगर के तौर पर अवार्ड भी मिल चुके हैं. उनको साल 1981 में आई फिल्म लव स्टोरी का गाना याद आ रही है के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ देखकर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- 100 साल में ऐसी फिल्म नहीं बनी, थिएटर में नहीं रुके आंसू






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button