खबर

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त | Aaj Ka Panchang 12 November 2026 shubh ashubh muhurat tithi



हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करनी हो, पूजा-पाठ करना हो या व्रत और त्योहार की तैयारी करनी हो, पंचांग देखकर ही दिन की योजना बनाई जाती है. 12 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. यह तिथि शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.  ऐसे में आइए जानते हैं 12 नवंबर 2026, गुरुवार का पूरा पंचांग और इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त-

शुभ योग

12 नवंबर को सुबह 3 बजकर 40 मिनट से 13 नवंबर की सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. इसके बाद धृति योग शुरू हो जाएगा. धृति याग 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुकर्मा योग को शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है.

शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ कर सकते हैं. 

अशुभ समय

गुरुवार को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. इसके अलावा यमगंड सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 9 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वहीं, वर्ज्यम् रात 11 बजकर 18 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इन समयों में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

12 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 39 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर उदयय होगा और शाम 7 बजकर 54 मिनट पर अस्त होगा.

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button