खबर

देश का सबसे साफ शहर बना नवी मुंबई, इंदौर टॉप 3 में भी नहीं; देखें स्वच्छ सर्वेक्षण की लिस्ट | Navi Mumbai named country cleanest city see Swachh Survekshan list


देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई रैंकिंग में महाराष्ट्र की नवी मुंबई ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई महानगरपालिका ने देशभर के 4,751 शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवी मुंबई महानगरपालिका को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत शहरों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया.

‘सुपर क्लीन सिटी’ श्रेणी में भी नंबर वन

नवी मुंबई ने केवल राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में ही नहीं बल्कि ‘सुपर क्लीन सिटी’ श्रेणी में भी देश में पहला स्थान हासिल किया. शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था, प्रभावी कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर लगातार किए गए प्रयासों को इस उपलब्धि का आधार माना जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र के लिए गर्व का क्षण

नवी मुंबई की इस सफलता को महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस मौके पर शहर के स्वच्छता कर्मचारियों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों की सराहना की गई. उनके सामूहिक प्रयासों से नवी मुंबई लगातार देश के सबसे साफ शहरों में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही है.

दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में नवी मुंबई पहले स्थान पर रही. गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा. इन शहरों का मूल्यांकन सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और नागरिक सुविधाओं के आधार पर किया गया. इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में नदी किनारे बसे शहरों, समुद्री तटीय क्षेत्रों और पहाड़ी शहरों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गईं. मध्य प्रदेश के रीवा को सबसे स्वच्छ नदी तटीय शहर का सम्मान मिला जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मेंटर सिटी सूची में शामिल हुआ इंदौर

लगातार कई वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर इस बार मेंटर सिटी श्रेणी में रखा गया. इस श्रेणी में ऐसे शहरों को शामिल किया जाता है जो दूसरे शहरों को स्वच्छता प्रबंधन में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करते हैं. इस सूची में अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का यह दसवां संस्करण था. इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई. अभियान का उद्देश्य केवल शहरों को साफ रखना नहीं बल्कि नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना भी है.

यह भी पढ़ें | मुंबई एयरपोर्ट का 91 फीसद इंटरनेशनल ट्रैफिक रहेगा बेअसर, टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button