मध्य प्रदेश

हिमाचल: दिवाली की रात डबल मर्डर, पटाखे चलाने पर पड़ोसी ने दंपत्ति पर चढ़ाई THAR


हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया. ऊना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बदोली गांव में एक पड़ोसी जरनैल सिंह  ने कथित तौर पर थार गाड़ी से कुचलकर पति-पत्नी (ओंकार सिंह और उनकी पत्नी वीना) की हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उधर घटना के बाद लोगों द्वारा गुस्से में आरोपी को पीटे जाने की भी सूचना है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के बच्चों संग मनाई दिवाली, बोले- ये मेरा परिवार

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, रात के समय एक परिवार अपने घर के बाहर दिवाली के पटाखे चला रहा था. इसी दौरान पड़ोसी ने पटाखे चलाने पर आपत्ति जताई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया.

आरोप है कि गुस्से में पड़ोसी जरनैल सिंह अपनी महिंद्रा थार लेकर आया और पटाखे चला रहे परिवार के लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस हमले में पति और पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसके बाद आरोपी को भी लोगों द्वारा पीटे जाने की खबर है. आरोपी को इलाज के लिए PGI भेजा गया है.

अस्पताल के बाहर हंगामा 

घटना के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां भारी हंगामा हुआ. वारदात के बाद बदोली गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है.

एसपी उना सचिन हीरेमठ में बताया कि बदोली में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हुई है. दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. आरोपी गंभीर रूप से घायल है, उसे चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: शिमला में दिवाली की सुबह धू-धू कर जली बिल्डिंग, लाखों का हुआ नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button