मध्य प्रदेश

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल


मध्य प्रदेश के देवास जिले में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी रोकने पहुंचे दिलीप पुरी को एक ट्रक ड्राइवर ने कुचल दिया था. गंभीर रूप से घायल दिलीप पुरी को अस्पताल ले जाया गया जहां दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. आरोपी को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन मंगलवार, 3 नवंबर की रात उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उसपर गोली चलानी पड़ी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने जानकारी दी है कि हत्याकांड के बाद से फरार ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत (28) को आलीराजपुर जिले से हिरासत में लिया गया. आरोपी को देवास लाते समय उसने जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. पुलिस अधीक्षक ने बताया, “भागने की कोशिश के दौरान उसने रिवॉल्वर से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान वह एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया.”  

जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

आरोपी की हालत बिगड़ने पर इंदौर भेजा गया

आरोपी को पहले देवास के जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एक अस्पताल भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की खेप तस्करी के जरिये गुजरात भेजे जाने की सूचना पर खातेगांव थाना प्रभारी पुरी पुलिस दल के साथ सोमवार तड़के इंदौर-बैतूल राजमार्ग पर पहुंचे थे.

थाना प्रभारी पर ट्रक चढ़ाकर भागा था आरोपी

आदित्य मिश्रा ने जानकारी दी, “दिलीप पुरी ने 1,800 से ज्यादा लीटर शराब से भरे ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ करने की कोशिश की थी, लेकिन ड्राइवर ने पुलिस से बचकर भागने के लिए ट्रक को सड़क के डिवाइडर पर चढ़ा दिया. इस दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौत हो गई.”

राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

Input By : पीटीआई भाषा के इनपुट के साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button