
भारत में घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे सही और अच्छा रहता है, क्योंकि इस समय बारिश का मौसम खत्म हो जाता है और ज्यादातर जगहों का मौसम सुहावना हो जाता है. कई जगहों पर सर्दी की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग नवंबर और दिसंबर पर घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन जब भी ट्रिप की बात आते हैं तो अक्सर लोग शिमला, मनाली और नैनीताल जैसी जगहों को ही सबसे पहले सेलेक्ट करते हैं. जबकि इन जगहों पर भीड़भाड़ ज्यादा रहती है. अगर, आप भी नवंबर पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जगह हैं जो बहुत अच्छी हैं. चलिए आपको बताते हैं नवंबर में ये 3 जगहें सबसे बेस्ट हैं.
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश एक खूबसूरत जगह है. जीरो वैली में दूर-दूर तक फैले धान के खेत, हरी-भरी पहाड़ियां और बांस से बने घर देखने को मिलते हैं. यहां ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं रहती. नवंबर के महीने में यहां मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है. नवंबर में घूमने के लिए जीरो वैली एक अच्छी जगह है. बस यहां जाने से पहले मौसम और अन्य जरूरी जानकारी जरूर लें.

चोपता, उत्तराखंड
जो लोग पहाड़ों के बीच शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं वे लोग उत्तराखंड में स्थित चोपता एक अच्छा ऑप्शन है. यहां देवदार और रोडोडेंड्रॉन के जंगल, घुमावदार सड़कें और खूबसूरत पहाड़ी नजारे देखने को मिलते हैं. चोपता से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक जा सकते हैं. नवंबर में यहां का मौसम बहुत अच्छा हो जाता है.

धनोल्टी, उत्तराखंड
अगर, आप भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहना चाहते हैं तो धनौल्टी अच्छी जगह है. उत्तराखंड में स्थित ये जगह देवदार और ओक के जंगलों से घिरी हुई है. यहां पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण देखने को मिलता है. धनोल्टी से मसूरी भी आराम से जा सकते हैं. यहां जाने से पहले होटल और टैक्सी का किराया और बजट का ध्यान पहले से रख लें.

offbeat places to visit in november 5
यह भी पढ़ें:- दिल्ली से 7-8 घंटे की ड्राइव पर बसा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी की भीड़ से दूर मिलेगा सुकून
यह भी पढ़ें:- नवंबर में कहां घूमने जाएं, पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन





