मध्य प्रदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- ‘प्रधानमंत्री अब…’


महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने ‘कांग्रेस की विधवा पेंशन ले रही है’ बयान दिया और उत्तराखंड में खरगे की रैली स्थल का शुद्धिकरण किया. गृह मंत्री और बीजेपी नेता राहुल गांधी को गालियां देते हैं, तब इनकी नैतिकता कहां जाती है.

उन्होंने आगे कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे ने तो सामान्य लड़ाई झगड़े की तरह बोला है. पीएम तो मां के नाम पर विक्टिम कार्ड खेलते हैं. यदि देश में यही माहौल रहा तो मोदी जी झोला तैयार रखिएगा, फकीर -फकीर कहकर जो देश को चूना लगाया अब आपके जाने के दिन आ गए हैं. खरगे जी उम्रदराज हैं ऐसा व्यक्ति यदि कुछ कहता है तो सुन लेना चाहिए.”

कांग्रेस रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने ये भी कहा, “वोट चोरी और SIR के खिलाफ कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करेगी. 1 नवंबर को कांग्रेस के साथ देश के 10 लाख नागरिक और मतदाता दिल्ली पहुंचेंगे और चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे. इनमें वो 13 करोड़ लोग भी शामिल हैं जिनके वोट के अधिकार को छीन लिया गया है.”

‘वोट चोरी बर्दाश्त नहीं’

अल्का लांबा ने कहा, “महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा और उन्हें जेल भेजे जाने की मांग करेगा और उनके द्वारा लिए गए सभी फैसलों को रद्द किया जाए. देश में SIR और वोट चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ की भी कांग्रेस मांग करेगी. कांग्रेस पार्टी दस्तावेजों के साथ देश की राष्ट्रपति से मिलेगी.” 

उन्होंने आगे कहा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा. इसके बाद पार्टी कानूनी तौर पर भी इस लड़ाई को लड़ेगी, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.”

‘कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं’

अलका लांबा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी कहती है राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति अकेले सरकार नहीं करेगी. केंद्र सरकार कांग्रेस की पदयात्रा और महारैली को फेल करने की साजिश में लगी हुई है, लेकिन कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है.”

ये भी पढ़ें: हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button