खबर

IPS पूर्वा चौधरी SVPNPA पास‍िंग आउट परेड के बाद हुईं भावुक, नानी-मां के स‍िर कैप रख बोला-‘मां तुझे सलाम’ | ips poorva choudhary instagram post success story


IPS Poorva Choudhary: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पूर्वा चौधरी के लिए वह पल बेहद भावुक रहा, जब SVPNPA में पासिंग परेड के बाद उन्होंने अपनी नानी को सामने खड़ा पाया. उनके साथ माता-पिता और बहन भी मौजूद थे. पुल‍िस ट्रेन‍िंग अकादमी से ‘जनसेवा में समर्पित पहला कदम’ बढ़ाने के बाद आईपीएस पूर्वा चौधरी ने अपनी मां और नानी के सिर पर कैप रखी तो वहां मौजूद हर व्यक्ति गौरवान्वित महसूस करता दिखाई दिया. अब आईपीएस पूर्वा चौधरी ट्रेन‍िंंग पूरी करने के बाद पंजाब कैडर में कानून एवं शांत‍ि व्‍यवस्‍था संभालते नजर आएंगी.  पूर्वा चौधरी अपनी सुंंदरता के ल‍िए ब्‍यूटी विद ब्रेन आईपीएस अध‍िकारी के रूप में भी चर्चित हैं. 

यह भी पढ़ें- UPSC में 6 बार आजमाई किस्मत, आखिर IPS बन गया भाई तो बहन ने सैल्यूट कर सुनाई सक्‍सेस स्‍टोरी

ips poorva choudhary success story

आईपीएस पूर्वा चौधरी की सक्‍सेस स्‍टोरी Photo Credit: ips poorva choudhary instagram

पंजाब कैडर में 2025 बैच की आईपीएस अधिकारी पूर्वा चौधरी की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के शुरुआती प्रयासों में मिली असफलताओं से हार मान लेते हैं और फिर मेहनत करना छोड़ देते हैं. पूर्वा चौधरी की पूरी कहानी उनके पिता, राजस्‍थान प्रशासन‍िक सेवा के अधिकारी ओम प्रकाश सहारण ने एनडीटीवी से बातचीत में साझा की है.  

यह भी पढ़ें- SVPNPA में 78 RR दीक्षांत परेड में 151 अफसरों में छा गईं IPS कुहू गर्ग व अरुष‍ि शर्मा, देखें तस्‍वीरें

ips poorva choudhary instagram

पास‍िंग आउट परेड के बाद अपनी मां के साथ आईपीएस पूर्वा चौधरी  Photo Credit: ips poorva choudhary instagram

SVPNPA में दीक्षांत समारोह

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले आरएएस अफसर ओम प्रकाश सहारण वर्तमान में जोधपुर में एडीएम पद पर सेवाएं दे रहे हैं. वे बताते हैं कि तेलंगाना स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 17 अक्टूबर 2026 को 78वीं आरआर का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें वर्ष 2025 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हुए. राजस्थान से ओम प्रकाश सहारण के अलावा पूर्वा की मां विकास, नानी कमला और बहन नव्या चौधरी भी SVPNPA पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें- IPS जया शर्मा ASP बनीं, हर‍ियाणा पुल‍िस DSP रहते UPSC क्रैक की, Gen Z आईपीएस के रूप में फेमस

ips poorva choudhary instagram

आईपीएस पूर्वा चौधरी, उनके प‍िता आरएएस ओमप्रकाश सहारण, नानी कमला देवी, बहन नव्‍या व मां व‍िकास. Photo Credit: ips poorva choudhary instagram

पूर्वा चौधरी की UPSC रैंक

ओम प्रकाश सहारण के अनुसार उनकी बेटी पूर्वा चौधरी ने शुरुआती शिक्षा जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की. पूर्वा चौधरी को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता मिली. उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 533वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उन्हें पंजाब कैडर आवंटित हुआ.  

ips poorva choudhary instagram post success story

पंजाब कैडर की आईपीएस पूर्वा चौधरी राजस्‍थान के जयपुर से हैं. Photo Credit: ips poorva choudhary instagram

पूर्वा चौधरी की पोस्ट- ‘मां तुझे सलाम’

SVPNPA की पासिंग परेड के बाद पूर्वा चौधरी ने सोशल मीडिया पर चार तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में उनकी मां और नानी के सिर पर उनकी कैप दिखाई दे रही है तथा सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है. तस्वीरों के कैप्शन में आईपीएस पूर्वा चौधरी ने लिखा, “मां तुझे सलाम.”  इन तस्वीरों को महज 9 घंटे में 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया. वहीं, सोशल मीडिया पर पूर्वा चौधरी को लगातार बधाइयां भी मिल रही हैं.   

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- IPS कुहू गर्ग को SVPNPA में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, भावुक हुए पूर्व DGP पिता, बोले-‘आंखों में गर्व के आंसू’ 
यह भी पढ़ें- ब‍िहार की बेटी उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्‍ट IPS, 21 की उम्र में UPSC क्रैक कर SVPNPA में रचा इत‍िहास 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button