
मध्य प्रदेश के रतलाम में सोमवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. जीआरपी थाना अंतर्गत रेलवे क्षेत्र के पुराना माल गोदाम रोड पर एक युवक पर गोली चला दी गई, गोली युवक की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान सुनील प्रजापत के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
इस पूरे गोलीकांड में अब प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है. परिजनों का बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
लव मैरिज की थी युवक ने
जानकारी के मुताबिक, सुनील प्रजापत ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी. बताया जा रहा है कि इसी शादी को लेकर पिछले कुछ महीनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी. सुनील की पत्नी निधि ने अपने पिता पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है. उसके मुताबिक सुनील से शादी के बाद से ही उसका परिवार नाराज चल रहा है. उसने कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. अभी जो आरोप लग रहे हैं उसकी छानबीन की जाएगी. घटना में कौन-कौन शामिल था और असल वजह क्या है ? इसको लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं है. पूरी घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
उधर सरेशाम इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी थी. इस मामले में अभी तक आरोपियों का न पकड़ा जाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है.
यह भी पढ़ें: नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Input By : अफसार खान