खबर

Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी बात से मन हो सकता है उदास, सोच में बदलाव जरूरी | Tarot Card 06 October 2026 Aquarius Kumbh Tarot Card daily future predictions


Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी बात से मन हो सकता है उदास, सोच में बदलाव जरूरी

Aquarius Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी पुरानी बात को लेकर  उदास हो सकते है. इस कारण अपने विचारों में नकारात्मकता ना आने दे. परिवार के सदस्यों के साथ अपनी परेशानी को साझा कर सकते हैं. किसी बड़े कार्य की शुरुआत के लिए परिवार के लिए बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं. अपने पसंद के कार्य में समय बिताएं. छोटे बच्चों की मासूमियत तनाव को कम कर सकते हैं. संतान की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. व्यर्थ की बातों के कारण मन में चिडचिडाहट बढ़ सकती है. इस समय विचारों पर नियंत्रण  रखें. 

व्यावसायिक/ Professional

कार्य में आ रही परेशानी को लेकर अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के साथ अपने विचारों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता पड़ सकती है. मेहनत के अनुसार अच्छे सफलता प्राप्त न होने के कारण परेशान हो सकते हैं. कार्य स्थल की व्यवस्था को बेहतर करें. छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करें. कर्मचारी और सहयोगियों के साथ व्यवहार बेहतर बनाए रखें.आसपास की गतिविधियों और विरोधी लोगों के कार्य को नजरअंदाज ना करें. किसी नए अवसर को प्राप्त करने में  मेहनत के साथ समझदारी और सूझबूझ का उपयोग भी करना पड़ सकता है. हर स्थिति में अपने कार्य को सफल बनाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health

गलत तरीके से उठना और बैठने के कारण पीठ और कमर में दर्द हो सकता है. अपने चलने फिरने और बैठने के तरीके में बदलाव लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी कार्य में काफी पैसा खर्च होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है.इस समय पैसों को सोच समझकर खर्च करें. 

रिश्ते/Relationship

प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. परिवार के साथ समय बिता कर रिश्तो में मजबूती  लायेंगे.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button